कजरी तीज पर नई-नवेली दुल्हन पहनें घुंघरू वाले कंगन, साड़ी में लगेगा शाही तड़का

Published : Aug 30, 2026, 02:32 PM IST
Kajari Teej Bangle Designs

सार

Kajari Teej 2026 Bangle Designs: कजरी तीज पर नई-नवेली दुल्हन के लिए देखें घुंघरू वाले कंगन और लेटेस्ट बैंगल डिजाइन। साड़ी से लेकर सूट तक हर आउटफिट पर पाएंगी स्टाइलिश लुक।

Bangle Designs Unique: कजरी तीज का पर्व 31 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। अगर आप भी शादी के बाद पहला तीज मनाने वाली हैं सोलह श्रृंगार में घुंघरू वाले लटकन कंगन पहनें। यहां देखें ऐसे लेटेस्ट बैंगल डिजाइन जो आपकी हर साड़ी में चार चांद लगा देगी।

रोप घुंघरू बैंगल

सिंधी तीज 2026 पर स्टाइल और फैशन का तड़का लगाते हुए आप रोप घुंघरू कड़ा पहन सकती हैं। यह पीस आधुनिक-मॉडर्न फैशन का शानदार कॉम्बो देता है। इसमें छोटी-छोटी घुंघरू लगे हुए हैं। ऐसी डिजाइन एथनिक-वेस्टर्न सभी पर कमाल लगेगा।

फ्लोरल मोटिफ घुंघरू बैंगल डिजाइन

पारंपरिक भारतीय आभूषणों की झलक के लिए यह कंगन हर मौके पर नजाकत बढ़ाएगा। इसमें खूबसूरत फूलों का मोटिफ वर्क है जो इंटरलॉकिंग बीड्स लटकन संग आता है। रियल गोल्ड में चुनना इसे काफी महंगा पड़ेगा लेकिन आप इसे गोल्ड प्लेटेड वर्क पर 300-500 रु. तक खरीद सकती हैं.।

मीनाकारी स्टोन घुंघरू कड़ा ब्रेसलेट

यह शानदार और ट्विस्टेड डिजाइन वाला बैंगल हैं जो लाल मीनाकारी नग के साथ बेहद गॉर्जियस लग रहा है। इसके चारों तरफ घुंघरू-बीड्स की लटकन का काम है। अगर आप रॉयल स्टाइल में मिनिमल फैशन का तड़का लगाना चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है। यह पीस इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, स्टाइलिश अनारकली सूट पर कमाल लगेगा।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026 पर लड्डू गोपाल को दें रॉयल लुक, घर पर ऐसे बनाएं सिंहासन

पोल्की कंगन डिजाइन

यह भारी और पारंपरिक डिजाइन वाला कंगन है जो कजरी तीज 2026 पर आपके लुक को निखार देगा। इसमें बारीक गोल्डन लाइन्स के साथ चमकते पोल्की-पर्ल वर्क चौकोर सेंट्रल मोटिफ लगे हुए हैं। आप इसे तीज के अलावा शादी-ब्याह के मौके पर भी पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Rakhi Reuse Ideas: एक राखी 7 इस्तेमाल ! घर पर बनाएं क्रिएटिव आइटम

एंटीक डिजाइन वाले कंगन

शानदार-भारी बनावट वाले कंगन हैवी ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है। इसके केंद्र में बड़ा सा स्टोन लगा हुआ है जो साड़ी को शाही लुक देगा। यह डिजाइन जटिल कारीगरी और पारंपरिक मोटिफ पर आता है। आपको ऑनलाइन और बाजार में 500 रु. के अंदर 1 Gram Gold में ऐसे पीस आसान से मिल जाएंगी।

जालीदार कंगन डिजाइन

यह स्लीक-सोबर डिजाइन वाले कंगन है जो कलाइयों को अलग सा ग्रेस देंगे। बीच में गुलाबी नगों से फूलों का पैटर्न बेहद मनमोहक लग रहा है। साथ में फिनिश गोल्डन टेक्सचर, मिनिमल वर्क इसे वर्सेटाइल बना रहा है। यह एलिगेंट डिजाइन पेस्टल शेड अनारकली सूट, चिकनकारी कुर्तियों और इंडो-वेस्टर्न पर कमाल लगेगा।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

कजरी तीज पर चूड़ियों में दिखाएं रंगों का जलवा, देखें 6 खूबसूरत डिजाइन
कजरी तीज पर दिखें स्टाइलिश हसीना, राखी के लिए 7 प्लेटेड गोल्ड कड़ा