Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए घर में पड़े प्लास्टिक डिब्बे और बोतल से बनाएं खूबसूरत सिंहासन। जानें आसान DIY तरीका और जरूरी सामग्री।
जन्माष्टमी 2026 इस साल 4 सितंबर को मनाई जाएगी। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर उनका श्रृंगार करने की परंपरा है। जिसमें सिंहासन प्रमुख है। बाजार में पीतल से लेकर चांदी-सोने के सिंघासन हजारों के मिलते हैं। अगर आपके पास इतना पैसा खर्च करने का बजट नहीं है तो परेशान न हो, बल्कि घर पर रखी प्लास्टिक बोतल से शानदार सिंहासन तैयार करें, यहां देखें इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।
सिंहासन बनाने के लिए सामाग्री
- 2 गोल प्लास्टिक के खाली डिब्बे
- 1 खाली प्लास्टिक बोतल
- 3 पुराने पेन या स्केच पेन
- कलरफुल एक्रेलिक पेंट
- सजाने के लिए वेलवेट कपड़ा
- कार्डबोर्ड
- फोम शीट
- पतली फेयरी लाइट्स
- गोल्डन लेस
- लटकन वाली लेस
- लाल रंग का छोटा ध्वज
- कैंची
- फेविकोल
- हॉट ग्लू गन
1 ) गुंबद तैयार करें
- सिंहासन बनाने के लिए प्लास्टिक के डिब्बे को उल्टा करें और उसके ऊपर कटी हुई बोतल के ऊपरी हिस्से को ग्लू की मदद से चिपकाकर गुंबद की शेप दें।
- अब पूरे गुंबद पर स्पंज की हेल्प से सफेद एक्रेलिक पेंट का डैब-डैब करके टेक्सचर कोट लगाएं और सूखने दें
- गुंबद के निचले किनारों पर लटकन वाली गोल्डन लेस-स्टोन चिपकाएं
- ऊपरी हिस्से में गोल्डन रिबन की धारियां लगाएं
- बीच वाले हिस्से में मिरर चिपकाकर डॉट्स बनाकर सुंदर डिजाइन दें
- गुंबद के अंदरूनी हिस्से में घंटी-लाल ध्वज लगाएं
ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर पहनें ये 7 स्टाइलिश सलवार सूट, दिखेंगी सबसे खूबसूरत
2) बैठने की गद्दी बनाएं
- सिंहासन में गद्दी बनाने के लिए कार्डबोर्ड को गोल आकार में काटकर उतनी बड़ी फोम शीट चिपकाएं
- इसे वेलवेट के कपड़े से अच्छी तरह से कवर करके मुलायम गद्दी तैयार करें
- अब दूसरे प्लास्टिक के डिब्बे को उल्टा रखकर किनारे पर गोल्डन फ्रिल लेस लगाएं और गद्दी पर चिपका दें
ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर दिखें स्टाइलिश हसीना, राखी के लिए 7 प्लेटेड गोल्ड कड़ा
3) पिलर और फाइनल असेंबली
- चारों पुराने पेन पर गोल्डन ग्लिटर टेप-गोटा-पट्टी लगाकर पिलर्स का रूप दें
- इन चारों पिलर्स को वेलवेट सीट के चारों कोनों पर मजबूती से चिपकाएं
- अब तैयार किए गए गुबंद के इन चारों पिलर्स को ऊपर चिपकाकर फिक्स कर दें
- सिंहासन के चारों तरफ पतली गोल्डन फेयरी लाइट्स लपेटें
- बीच में लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित कर लुक कंप्लीट करें
सोर्स- इंस्टाग्राम @g_artima22
