Raksha Bandhan 2026 Rakhi Reuse: पुरानी राकी को फेंकने के बजाय इन 7 क्रिएटिव तरीकों से दोबारा इस्तेमाल करें। बनाएं लॉकेट, मांग टीका, हेयर क्लिप, इयररिंग्स और कीचेन।

Raksha Bandhan 2026: देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। धागे के कारण कुछ ही दिनों में राखी का रंग फींका पड़ने लगता है। अगर आप Lumba Rakhi को खराब समझकर फेंक देती तो जरा रुक जाइए। आज हम ऐसे 7 आइडियाज लेकर आए हैं, जिनकी मदद से पुरानी राखी को क्रिएटिव तरीके से स्टोर कर किया जा सकता है।

1) राखी के पेंडेंट से बनाएं लॉकेट

अगर आपकी राखी का हिस्सा मेटल, जर्मन सिल्वर या लकड़ी के वर्क का है, तो इसे लॉकेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए राखी के बीच वाले मोटिफ को धागे से अलग करें और उसे किसी चेन में डालकर पहनें। ऐसे में ज्वेलरी के तौर पर इसकी यूज कर सकते हैं।

2) राखी से बनाएं मांग टीका

अगर भाई राखी नहीं पहन रहा है तो आप इसका इस्तेमाल करते हुए खुद के लिए शानदार मांगटीका बनाएं। इसके लिए बीच वाली डिजाइन को अलग करें और इसे किसी हेयर पिन से जोड़कर डेकोरेट कर दें।

3) राखी से बनाएं चूड़ियों के लिए लटकन

भारी मोती, Lumba Rakhi से आप शानदार चूड़ी हैंगिंग तैयार कर सकती हैं। इसके राखी को चूड़ी या कंगन के निचले हिस्से में हॉट ग्लू गन से अटैच कर दें। यह आपके प्लेन चूरी-कंगन को स्टाइलिश बनाने के लिए परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई-भाभी को तोहफा, गिफ्ट करें क्लासी सिल्वर कपल रिंग

4) राखी से बनाएं खूबसूरत हेयर क्लिप

लुंबा राखी का सेंटर पार्ट बहुत डेकोरेटिव होता है। इसकी मदद से आप शानदार हेयर क्लिप तैयार करें। बीच वाला हिस्से निकालकर हेयर क्लिप या बॉबी पिन में लगाएं। कुंदन-मीनाकारी, मोती और बीड वर्क वाली राखियां इस काम के लिए बेस्ट है।

ये भी पढ़ें- Fancy Mehndi Design: रक्षाबंधन के लिए फैंसी मेहंदी, राखी पर इन डिजाइन से रचाएं हाथ

5) DIY इयररिंग्स

कई राखियों के दोनों तरफ मोती या कुंदन का काम है। इन्हें अलग करके आप कार्डबोर्ड की मदद से इयररिंग्स बना सकती हैं। अगर आप आर्ट एंड क्राप्ट वर्क पसंद करती हैं तो इसे चुनना बनता है।

6) मेमोरी बॉक्स

यदि आप राखी को काटना बदला नहीं चाहते हैं तो कांच के बॉक्स या फोटो फ्रेम में राखी राखकर रेसिन डालें और सेट होने के बाद स्टोर करें। यह स्टडी टेबल, बेड साइड टेबल के लिए डेकोरेटिव आइटम का काम करेगा।

7) DIY की चेन

मोती और मजबूत धागे वाली राखियों से आप शानदार की चेन बना सकती हैं। इसके लिए केवल मेटल रिंग की जरूरत होगी। इसे आप फोन, बैग या ऑफिस हैंडबेग के लिए चुन सकती हैं।