Gold Polish Kashmiri Jhumka Ghungroo Earrings with Price: अगर आप कम मेहनत में अपना फेस्टिव लुक अपग्रेड करना चाहती हैं, तो कश्मीरी घुंघरू झुमका जरूर ट्राय करें। पाकिस्तानी सूट के साथ इसका कॉम्बिनेशन क्लासी, एलिगेंट और ट्रेंडी तीनों का बैलेंस देता है।
झनकार से गूंजेगी महफिल, महाशिवरात्रि सूट संग पहनें 8 कश्मीरी घुंघरू झुमका
एथनिक फैशन (Ethnic Fashion) में ऐसे जूलरी पीस जो चलते ही आवाज और अट्रैक्शन दोनों दें, उनका अपना अलग ही चार्म होता है। कश्मीरी घुंघरू झुमका (Kashmiri Ghungroo Jhumka) भी उन्हीं में से एक है। इसकी हल्की झनकार, ट्रेडिशनल डिजाइन और हैंडक्राफ्टेड फिनिश इसे खास बनाते हैं। खासकर जब इसे आप इस शिवरात्रि पर एथनिक सलवा सूट के साथ स्टाइल करेंगे, तो पूरा लुक रॉयल और ग्रेसफुल नजर आएगा। यहां देखें कश्मीरी घुंघरू झुमका के लेटेस्ट 8 डिजाइंस।
25
मल्टी लेयर चेन डिटेल कश्मीरी झुमका
इस डिजाइन में झुमके के ऊपर या नीचे छोटी चेन (Chain) की लेयर होती है जिनमें मिनी घुंघरू लगे होते हैं। चलते समय इनकी मूवमेंट लुक को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती है। यह थोड़ा स्टाइलिश और मॉडर्न टच देता है। इस तरह के लॉन्ग स्टाइल वाले मल्टी लेयर चेन डिटेल गोल्ड टोन कश्मीरी झुमका आपको सिर्फ 200 रुपए की स्टार्टिंग रेंज से मिल जाएंगे।
35
स्टोन वर्क डेकोरेटेड गोल्डन कश्मीरी झुमका
थोड़ा ग्लैम चाहती हैं तो स्टोन जड़े झुमके चुन सकती हैं। कलर्ड स्टोन के साथ नीचे घुंघरू लगे होते हैं जिससे ट्रेडिशनल और पार्टी लुक का मिक्स मिलता है। इस तरह के फैंसी स्टोन वर्क डेकोरेटेड गोल्डन कश्मीरी झुमका आजकल ऑनलाइन 350 रुपए की स्टार्टिंग रेंज में खूब मिल रहे हैं। इसे आप शिवरात्रि पर सलवार सूट के साथ पेयर करें।
45
क्लासिक डोम शेप कश्मीरी घुंघरू झुमका
यह सबसे पॉपुलर स्टाइल है। गुंबदनुमा झुमके के नीचे बराबर दूरी पर लेयरिंग में घुंघरू लगे होते हैं। यह डिजाइन डेली फंक्शन या फैमिली गैदरिंग के लिए अच्छा रहता है और लगभग हर सूट के साथ मैच हो जाता है। इस तरह के गोल्डन टोन इयररिंग आपको 300-500 रुपए में मिल जाएंगे।
55
मिनिमल स्मॉल घुंघरू कश्मीरी झुमका
अगर आप हल्का और सिंपल लुक चाहती हैं, तो छोटे साइज के झुमके जिनमें माइक्रो घुंघरू लगे हों वह डेली वियर के लिए परफेक्ट रहते हैं। ऐसे मिनिमल स्मॉल घुंघरू कश्मीरी झुमका में आवाज भी हल्की रहती है और पहनने में आरामदायक होते हैं। लोकल मार्केट में आपको ये डिजाइन सिर्फ 300 से भी कम बजट में मिल जाएंगे।