Lace Bangle DIY: पुरानी ग्लास चूड़ियों को ₹10 की लेस से करें डेकोरेट, बनेगा हैवी सेट

Published : May 09, 2026, 09:00 AM IST
Lace Bangles Design

सार

Lace Bangles Kaise Banaye: पुरानी ग्लास चूड़ियों को ₹10 की लेस, गोटा पट्टी और स्टोन वर्क से सजाकर बनाएं खूबसूरत और हैवी लेस बैंगल्स, जो शादी और फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट हैं। 

How to Make Lace Bangles: एथनिक आउटफिट्स के साथ आपने भी कभी न कभी ग्लास बैंगल्स या कांच की चूड़ियां जरूर पहनी होंगी। लेकिन कई बार चूड़ियां टूट जाती हैं, जिससे पूरा सेट खराब हो जाता है। अगर आपके पास भी पुरानी कांच की चूड़ियां पड़ी हुई हैं, जिनका अब आप इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, तो उन पर रंग-बिरंगी लेस लगाकर खूबसूरत लेस बैंगल्स बना सकती हैं। ये देखने में बेहद ट्रेडिशनल और हैवी लगती हैं। आप इन्हें शादी, त्योहार या किसी खास फंक्शन में भी पहन सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप सिर्फ ₹10 की लेस से हजारों जैसा दिखने वाला चूड़ी सेट तैयार करें...

लेस बैंगल्स बनाने के लिए जरूरी समान

घर में आसानी से लेस बैंगल्स बनाई जा सकती हैं। इसके लिए आपके पास प्लेन ग्लास बैंगल्स होनी चाहिए। साथ ही डिजाइनर लेस, गोटा लेस, ग्लू गन, मोती, स्टोन, कुंदन, बीड्स और घुंघरू जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

और पढे़ं- कांच चूड़ियों संग कौन से कंगन पहनें? 7 स्टाइलिंग आइडियाज

लेस बैंगल्स बनाने का तरीका

लेस बैंगल्स बनाने के लिए सबसे पहले ग्लास बैंगल्स को अच्छी तरह साफ कर लें। ध्यान रखें कि उन पर धूल या तेल न हो, ताकि गोंद अच्छी तरह चिपक सके।

सैटिन रिबन लगाएं

अगर आप चूड़ी का बेस कलर छिपाना चाहती हैं, तो सबसे पहले उसे सैटिन रिबन या सिल्क के धागे से अच्छी तरह लपेट लें। बीच-बीच में गोंद लगाते जाए, ताकि रिबन बाद में खुले नहीं।

बैंगल्स पर लगाएं लेस

ग्लास बैंगल्स को रिबन या सैटिन से कवर करने के बाद अपनी पसंद की लेस चूड़ी के चारों ओर लपेटें। आप गोल्डन, सिल्वर, मिरर वर्क, फुलकारी, गोटा पट्टी या जरी लेस जैसी ट्रेंडी लेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें ग्लू की मदद से अच्छी तरह चिपका दें।

स्टोन और मोती का वर्क करें

चूड़ियों को और खूबसूरत बनाने के लिए छोटे छोटे कुंदन, मोती, बीड्स या स्टोन चिपकाएं। इन्हें डिजाइन के हिसाब से समान दूरी पर लगाएं। अगर आप ज्यादा ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो चूड़ियों के किनारों पर छोटे-छोटे घुंघरू भी लगा सकती हैं। इससे चूड़ियों से छन-छन की आवाज आएगी और वे ज्यादा आकर्षक और हैवी दिखेंगी।

लेस बैंगल्स डिजाइन आइडियाज

लेस बैंगल्स के लिए आप फुलकारी लेस, गोटा पट्टी लेस, मिरर वर्क लेस, पर्ल और स्टोन वर्क लेस, जरी लेस, मल्टीकलर लेस और ब्राइडल घुंघरू लेस जैसी डिजाइन चुन सकती हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Green Fancy Glass Bangles: लाल-पीली साड़ी के संग ग्रीन चूड़ियों का जादू, वट सावित्री लुक लगेगा बेहद खास
Trim Gold Bracelet: 10000रु. में गोल्ड गिफ्ट, 9 कैरेट ट्रिम ब्रेसलेट डिजाइन