Silver Chain Bichhiya: वट सावित्री पर पत्नी को दें चांदी की चेन वाली बिछिया, चुनें 6 खास डिजाइन

Published : May 08, 2026, 04:30 PM IST
vat savitri special silver chain bichhiya 6 latest new designs for wife

सार

Silver Chain Bichhiya Designs: वट सावित्री व्रत के मौके पर पतिदेव अपनी प्यारी पत्नी को नई सिल्वर चेन बिछिया गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में कई लेटेस्ट डिजाइन्स हाल ही में लॉन्च हुई हैं। 

वट सावित्री व्रत नजदीक है। शादीशुदा लेडीज इस त्योहार को मनाने के लिए तैयारियां कर रही हैं। बता दें कि सुहागनें पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखती हैं। इस मौके पर पति का भी फर्ज बनता है कि वे अपनी पत्नी को खुश करने के लिए शानदार गिफ्ट्स दें। इस मौके पर आपको बताते हैं कि आप पत्नी को नई और लेटेस्ट डिजाइन्स की चांदी की चेन वाली बिछिया गिफ्ट में दे सकते हैं। शॉप्स पर कई लेटेस्ट डिजाइन्स की बिछिया अवेलेबल हैं।

राउंड शेप सिल्वर चेन वाली बिछिया

वट सावित्री व्रत के मौके पर पत्नी को राउंड शेप चेन वाली बिछिया गिफ्ट की जा सकती है। इस तरह की चेन वाली बिछिया मार्केट 500 से 600 रुपए के बीच में अवेलेबल हैं। इस तरह की बिछिया में शानदार डिजाइन्स बनी हुई हैं। साथ ही मीनाकारी वर्क के साथ बारीक हीरे भी लगे हैं। इन्हें पहनकर पैरों की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती हैं। बता दें कि राउंड शेप में कई डिजाइन्स की बिछिया उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें... नई दुल्हन के लुक में जोड़ें रॉयल टच, ट्राई करें 5 पत्ता गोल्ड नेकलेस डिजाइन

मीनाकारी वर्क वाली सिल्वर चेन बिछिया

मीनाकारी वर्क वाली सिल्वर चेन वाली बिछिया भी सुहागनें पहनना पसंद करती हैं। इस तरह की बिछिया कई तरह की डिजाइन्स में उपलब्ध हैं। इसमें मल्टी कलर मीनाकारी वर्क के साथ सिंगल कलर वर्क वाली बिछिया भी मिल रही हैं। इस डिजाइन की बिछिया भी लेडीज पहनना पसंद करती हैं। मीनाकारी वर्क वाली बिछिया भी आपके बजट में आसानी से मिल जाएगी। इन्हें आप 500 से 700 रुपए में आसानी से खरीद सकते हैं।

ओवल शेप बिग साइज सिल्वर चेन बिछिया

कई सुहागनें बड़ी और डिजाइनर बिछिया पहनना पसंद करती हैं, तो उनके लिए ओवल शेप वाली चांदी की चेन वाली बिछिया मार्केट में उपलब्ध हैं। इस तरह की बिछिया भी हसबैंड वाइफ को गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह की बिछिया में बहुत ही बारीक काम किया हुआ होता है, जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। इसमें थोड़ा बहुत मीनाकारी वर्क भी देखने को मिलता है। ये बिछिया शॉप्स पर 700-1000 रुपए में भी आसानी से मिल जाएगी।

घुंघरू चेन वाली चांदी की बिछिया

ज्यादातर सुहागनें घुंघरू चेन वाली चांदी की बिछिया पहनना पसंद करती हैं। इस तरह की बिछिया में छोटे-बड़े साइज के घुंघरू लगे रहते हैं, जो ज्यादा आवाज नहीं करते हैं। साथ ही इनमें रंग-बिरंगी मीनाकारी डिजाइन भी बनी होती है। डिजाइन के साथ छोटे-छोटे कुंदन भी लगाए जाते हैं, ताकि इसकी खूबसूरती और बढ़ जाए। इस तरह की बिछिया भी पत्नी को तोहफे में दी जा सकती। ये बिछिया मार्केट में 550 से 600 रुपए में उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें... Gold Earrings Price: मदर्स डे पर गिफ्ट करें हार्ट शेप गोल्ड इयररिंग्स के 5 डिजाइन

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

सावन का महीना और स्टाइल का मेल ! पहनें ट्रेडिशनल कंगन डिजाइन
हल्की चेन में वजनदार स्टाइल, 67% तक OFF पर सुई धागा डिजाइन