Gold Earrings Mothers Day Gift: मदर्स डे पर मां के लिए 2 से 5 ग्राम तक के लेटेस्ट गोल्ड इयररिंग्स डिजाइन्स देखें। हार्ट शेप हगी बाली, सुई धागा, हूप्स और लॉन्ग गोल्ड इयररिंग्स से चुनें परफेक्ट गिफ्ट, जो न केवल उन्हें पसंद आएंगे बल्कि फ्यूचर भी सिक्योर करेंगे।

5 Gram Gold Earrings Designs: मदर्स डे के लिए गिफ्ट की तलाश है और इस बार फर्स्ट सैलरी से मां के लिए कुछ खास लेना चाहते हैं तो गोल्ड ज्वेलरी में इन्वेस्ट करें। ये तोहफा केवल मॉम को पसंद ही नहीं आएगा बल्कि उन्हें फ्यूचर सिक्योरिटी भी देगा। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं हार्ट शेप पैटर्न पर सोने के सुई धागा (sui dhaga) से हगी बाली तक की लेटेस्ट वैरायटी जिसे एक्सप्लोर कर सकते हैं।

लॉन्ग हार्ट शेप गोल्ड इयररिंग्स (Long Gold Earring)

मां के तोहफे के आगे बजट की टेंशन नहीं है तो आप मॉडर्न लेयर वाला हार्ट शेप गोल्ड इयररिंग्स चुन सकती हैं। इसमें लड़ी के हिसाब से दिल डिजाइन दी गई है, साइड में सॉलिड लटक चार्म लुक देते हैं। यह डिजाइन पारंपरिक चमक के साथ मॉडर्न ज्वेलरी का परफेक्ट कॉम्बो हैं। साथ ही हुक क्लोजर इसे कंफर्टेबल बनाने के साथ गजब की सिक्योरिटी देगा, आप इसे 4-5 ग्राम में बना सकती हैं। यह इंडो वेस्टर्न कुर्ती, मॉडर्न साड़ी और ऑफिस वियर पर भी ग्रेसफुल लुक देते हैं।

5 ग्राम सोने के सुई धागा (Sui Dhaga Design Gold Price)

अगर मां को लटकन वाले इयररिंग्स पहनना पसंद हैं तो आप बिना हिचक गोल्ड सुई धागा खरीदें। यह हार्ट शेप स्टड और बारीक फिलिग्री नक्काशी वर्क के साथ आते हैं। साथ में बॉक्स चेन स्लीक लुक प्रदान कर रही है। आजकल ऐसे डिजाइन ट्रेंड में हैं क्योकि ये फेस को कंटूर्ड लुक देते हैं। भले सोने के झालों की यह डिजाइन दिखने में भारी लगे पर आप इसे 5 ग्राम के अंदर बनवा सकती हैं।

ये भी पढ़ें-Plastic Water Bottle DIY: गार्डनिंग का नया अंदाज, 20रु पानी की बोतल से बनाएं प्लांटर

हार्ट शेप गोल्ड हगी बाली (2 Gram Gold Huggie Bali)

5 ग्राम तक का बजट नहीं अफॉर्ड कर सकती हैं तो परेशान होने की बजाय आप 14kt-18kt सोने पर हार्ट शेप हगी बाली बनवाएं। हार्ट शेप पैटर्न पर ये मॉडर्न डिजाइन है, इसमें गोल्ड संग वाइट सॉलिटायर स्टोन का इस्तेमाल होता है। मम्मी ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो आप 2 ग्राम बाली उन्हें तोहफे में दे सकती हैं।

हार्ट स्टार गोल्ड इयररिंग्स (Heart Shape Earrings)

डैंगलर डिजाइन से इंस्पायर्ड ये इयररिंग्स थोड़ी यूनिक और यूथफुल है। मम्मी को बेसिक और ट्रेडिशनल से हटकर कुछ फंकी तोहफा देना चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है। इसमें आउटरलाइन वर्क के साथ छोटी-छोटी लटकन दी गई है। यह स्टड स्टाइल में हैं, जिससे इसे कैरी करना काफी आसान हो जाता है। बारीक काम की वजह से इसे 3-4 ग्राम में बनवाया जा सकता है। डिजाइन खासकर वर्किंग वुमन्स के लिए हैं, जो फॉर्मल अटायर ज्यादा पहनना पसंद करती हैं।

ये भी पढ़ें- Mothers Day Gift Price: प्यार के साथ रिफ्रेशनेस भी, मदर्स पर गिफ्ट करें लव इंडीकेटेिंग प्लांट

हार्ट शेप हूप गोल्ड (Gold Hoops Price)

3d टेक्चर्ड के साथ यह गोल्ड हूप बाली क्लासिक और बोल्ड लुक के लिए परफेक्ट है। इसमें दिल पर बारीक नक्काशी के साथ डायमंड कट काम है, जो ट्रेडिशनल लुक के साथ फंकी वाइब देते हैं। आप इसे 5 ग्राम में बनवा सकती हैं। जहां तक बात स्टाइलिंग की है तो ये दिखने में थोड़े हैवी लगते हैं इसलिए आप इन्हें किसी प्लेन अटायर पर ही वियर करें।