Gold Bangles 8 Gram Designs: बेटी के लिए बनवाएं 8 ग्राम में गोल्ड बैंगल, सस्ते में शानदार डिजाइन

Published : Jun 24, 2025, 01:15 PM IST
Women latest 22KT gold bangles designs for daily use

सार

Women latest 22KT gold bangles designs for daily use: बेटी की शादी या किसी खास मौके के लिए 8 ग्राम सोने में बैंगल्स के डिज़ाइन ढूंढ रही हैं? ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न, हर स्टाइल के डिजाइन यहां हैं, जो बजट में भी हैं और खूबसूरती में भी बेमिसाल।

हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि बेटी के लिए कुछ खास और यादगार चीज बनाई जाए जो उसकी खूबसूरती को भी निखारे और भविष्य में उसकी पूंजी भी बने। खासकर जब बात आती है गोल्ड जूलरी की, तो बैंगल्स सबसे पहला ऑप्शन होता है जो पारंपरिक भी है और ट्रेंडी भी। लेकिन गोल्ड की कीमतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में अगर आप 8 ग्राम में कुछ खूबसूरत और क्वालिटी डिज़ाइंस की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं बेहतरीन डिजाइन ऑप्शन। 8 ग्राम के गोल्ड बैंगल्स न सिर्फ लाइटवेट और बजट-फ्रेंडली होते हैं, बल्कि दिखने में भी किसी भारी जूलरी से कम नहीं लगते। आइए जानते हैं ऐसे कुछ शानदार डिजाइंस, जो 8 ग्राम की रेंज में आपको मिल सकते हैं, और जिनमें बेटी की शादी से लेकर डेली वियर तक की खूबसूरती शामिल है।

1. ट्रेडिशनल कड़ाही स्टाइल बैंगल 

यह डिजाइन रिच टेम्पल लुक के साथ आता है। इसकी चौड़ाई थोड़ी ज्यादा होती है लेकिन वजन 8 ग्राम तक सीमित रखा जाता है। शादी या फंक्शन में पहनने के लिए बिल्कुल परफेक्ट, खासकर एथनिक आउटफिट्स के साथ एक परफेक्ट ऑप्शन है।

2. कटवर्क डिजाइन विद हॉलो बॉडी 

बैंगल्स को अंदर से हल्का और बाहर से कटा-कटा गोल्डन पैटर्न दिया जाता है। वजन कम होता है लेकिन लुक पूरी तरह हेवी गोल्ड बैंगल जैसा लगता है। यह डिजाइन खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों या न्यूली मैरिड के लिए परफेक्ट है।

3. ड्यूल टोन गोल्ड बैंगल्स डिजाइन

गोल्ड विद रोज गोल्ड फिनिश में दो रंगों का कॉम्बिनेशन होता है जैसे येलो और रोज गोल्ड। ये बहुत ही क्लासी और मॉडर्न लुक देता है। 8 ग्राम में यह डिजाइन काफी स्टाइलिश लगेगा और ऑफिस वियर के लिए भी बेस्ट है।

4. फ्लोरल कटिंग डिजाइन विद डायमंड टच 

इसमें फ्लावर पैटर्न होते हैं जिनमें सिंथेटिक डायमंड स्टोन लगे होते हैं। दिखने में यह डिजाइन ब्राइडल जूलरी से कम नहीं लगता। बेटी के लिए इसे गिफ्ट करना एक शाही अहसास देगा।

5. ओपन एंड बैंगल विद स्क्रू लॉक  

ये बैंगल्स स्क्रू से खुले और बंद होते हैं, जिससे पहनना आसान होता है। स्लीक और मिनिमल लुक वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है। इसमें स्टोन, मीनाकारी या हल्के नक्काशी का ऑप्शन होता है।

6. स्टाइलिश 'V' कट डिजाइन 

इस डिजाइन में बैंगल्स की बॉडी पर 'V' शेप कट्स दिए जाते हैं जो एक मॉडर्न फील देते हैं। खासतौर पर यूनिक जूलरी पसंद करने वाली बेटियों के लिए। इसे इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी पहना जा सकता है।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Apple Earring: स्टड इयररिंग्स, एप्पल शेप पर 7 फंकी डिजाइन
बेसिक इयररिंग हटाएं! 100Rs में पहनें रिच लुक गोल्ड पॉलिश इयर कफ