Gold Sui Dhaga: दिखने में हैवी-पहनने में हल्के, डेली यूज के लिए 5 लाइटवेट गोल्ड सुई धागा

Published : Feb 08, 2026, 09:30 AM IST
लाइटवेट गोल्ड सुई धागा

सार

22KT Gold Sui Dhaga Earrings for Daily Wear: लाइटवेट गोल्ड सुई-धागा इयररिंग्स उन महिलाओं के लिए शानदार विकल्प हैं जो डेली वियर में कम्फर्ट और स्टाइल दोनों चाहती हैं। सही डिजाइन चुनकर आप बिना भारी जूलरी के भी एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

जूलरी में ऐसा पीस मिल जाए जो देखने में रिच लगे लेकिन वजन में हल्का हो तो उससे बेहतर कुछ नहीं। खासकर डेली वियर के लिए महिलाएं ऐसी जूलरी चाहती हैं जो स्टाइलिश भी लगे और पूरे दिन पहनने में आरामदायक भी रहे। गोल्ड सुई-धागा इयररिंग (Gold Sui Dhaga Earrings) इसी वजह से आजकल काफी ट्रेंड में हैं। पतली चेन, मिनिमल डिजाइन और हल्के वजन की वजह से ये दिखने में एलिगेंट और पहनने में बेहद आसान होते हैं। ऑफिस, आउटिंग या डेली यूज हर जगह फिट बैठते हैं। यहां ऐसे 5 डिजाइंस बताए गए हैं जो दिखने में हैवी फील देते हैं लेकिन असल में लाइटवेट होते हैं।

क्लासिक चेन सुई-धागा डिजाइन

यह सबसे बेसिक और टाइमलेस डिजाइन है। इसमें पतली गोल्ड चेन कान से होकर नीचे लटकती है और दोनों तरफ बराबर लंबाई रहती है। इनका लुक बेहद क्लीन और एलिगेंट आता है और ये हर आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं। क्लासिक चेन सुई-धागा डिजाइन रोज पहनने के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप पहली बार सुई-धागा इयररिंग ले रही हैं तो यही डिजाइन सबसे ईजी ऑप्शन है।

और पढ़ें -  लटकन गोल्ड मांगटीका डिजाइंस, ब्राइड के लिए 5 पैटर्न

स्टोन ड्रॉप सुई-धागा डिजाइन

इस डिजाइन में चेन के नीचे छोटा स्टोन या क्रिस्टल लगा होता है जिससे हल्की चमक से लुक ज्यादा रिच दिखता है। इसमें वजन फिर भी हल्का रहता है जिससे पार्टी या ऑफिस दोनों में पहन सकते हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो सिंपल में थोड़ा ग्लैम चाहती हैं।

ज्योमेट्रिक शेप सुई-धागा डिजाइन

यह मॉडर्न और ट्रेंडी स्टाइल है जिसमें नीचे सर्कल, स्क्वेयर या ट्रायंगल शेप जुड़ा होता है। मिनिमल लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए ऐसे सुई-धागा बेस्ट ऑप्शन हैं। ये वेस्टर्न और इंडियन दोनों के साथ अच्छे लगते हैं। अगर आप कुछ यूनिक चाहती हैं तो यह बढ़िया चॉइस है।

और पढ़ें -  बारीक सुई-धागा इयररिंग, सांप सी स्लीक डिजाइंस सिर्फ 3 ग्राम गोल्ड में

मल्टी-लेयर चेन सुई-धागा डिजाइन

यह डिजाइन बिना भारी जूलरी पहने रिच लुक देता है। इसमें एक की जगह दो या तीन पतली चेन होती हैं जिससे देखने में ज्यादा फुल और हैवी लगता है। जबकि असल में इनका वजन हल्का रहता है। ये फेस्टिव या खास मौके के लिए अच्छी चॉइस हैं।

पर्ल टच सुई-धागा डिजाइन

सॉफ्ट और क्लासी अपील के साथ इस डिजाइन में चेन के नीचे छोटा पर्ल लगा होता है। इसी वजह से ये ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ सुंदर लगते हैं। अगर आपको एलिगेंट और ग्रेसफुल स्टाइल पसंद है तो यह परफेक्ट है। साथ ही ये डेली वियर में भी सूटेबल रहते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Nose Cuff: राउंड दिखने वाले 6 नोज कफ, दुल्हन को देंगी एलिगेंट स्टाइल!
Ghungroo Pajeb Silver Designs: भारी हैंडमेड घुंघरू पाजेब, नई बहू सेव करलें ये सिल्वर डिजाइंस