
मंगलसूत्र इंडियन कल्चर में विवाह का सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। यह सिर्फ एक ज्वेलरी पीस नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और रिश्ते की मजबूती का प्रतीक है। पहले जहां सादा ब्लैक बीड्स वाला पारंपरिक मंगलसूत्र ही ज्यादा पहना जाता था, वहीं आज की मॉडर्न महिलाएं ऐसा डिजाइन चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश और ट्रेंडी भी हो। अगर आपका बजट 10 ग्राम गोल्ड तक है, तो आप बेहद खूबसूरत, मजबूत और एलिगेंट मंगलसूत्र चेन डिजाइन चुन सकती हैं। 10 ग्राम का वजन न ज्यादा हल्का होता है और न ही बहुत भारी, इसलिए यह डेली वियर के लिए भी परफेक्ट रहता है। 1.5 लाख रुपए के बजट में देखें 10 ग्राम गोल्ड के बेस्ट मंगलसूत्र चेन डिजाइंस।
अगर आप पूरी तरह से ब्लैक बीड्स से भरा मंगलसूत्र नहीं चाहतीं, तो फुल गोल्ड चेन के साथ सिर्फ दोनों साइड में हल्के ब्लैक बीड्स लगवाना एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए सही है जो मिनिमल और क्लासी लुक पसंद करती हैं। सिंपल और एलिगेंट लुक के साथ ये ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट है।
और पढ़ें - इंटरलॉकिंग चेन गोल्ड ब्रेसलेट, पतली कलाई के लिए बेस्ट फिटिंग 7 डिजाइंस
इंटरलॉकिंग गोल्ड चेन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें गोल्ड के छोटे-छोटे लूप्स एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, जिससे चेन मजबूत और आकर्षक दिखती है। इनका मजबूत स्ट्रक्चर, मॉडर्न फिनिश और कम ब्लैक बीड्स के साथ भी स्टाइलिश लुक मिलता है। 10 ग्राम में यह डिजाइन अच्छी मोटाई के साथ तैयार किया जा सकता है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
अगर आप थोड़ा रिच और शाइनी लुक चाहती हैं तो डायमंड-कट फिनिश वाली चेन चुन सकती हैं। इसमें चेन की सतह पर खास कटिंग की जाती है जिससे हल्की चमक आती है। छोटे सिंगल स्टोन या ज्योमेट्रिक पेंडेंट के साथ यह बेहद खूबसूरत लगता है।
इस डिज़ाइन में गोल्ड और ब्लैक बीड्स बारी-बारी से लगे होते हैं। यह पारंपरिक लुक को बनाए रखते हुए भी मॉडर्न टच देता है। ये ट्रेडिशनल वैल्यू बरकरार रखते हैं और ज्यादा भारी भी नहीं दिखता है। यह डिजाइन खासकर उन महिलाओं को पसंद आता है जो क्लासिक और कंटेम्पररी दोनों का बैलेंस चाहती हैं।
और पढ़ें - एंकलेट-ब्रेसलेट नहीं फेसलेट का ट्रेंड, 500 में खरीदें Facelets Designs
आजकल मिनिमल पेंडेंट वाले मंगलसूत्र काफी पसंद किए जा रहे हैं। पतली गोल्ड चेन के साथ छोटा सा हार्ट, इन्फिनिटी, या राउंड पेंडेंट बहुत ट्रेंडी लगता है। ये डेली वियर के लिए आरामदायक रहते हैं। साथ ही वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट के साथ सूटेबल होते हैं। 10 ग्राम में आप मजबूत चेन और सॉलिड पेंडेंट दोनों ले सकती हैं।
अगर आप थोड़ा यूनिक लुक चाहती हैं तो डबल लेयर चेन डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें दो पतली चेन साथ में जुड़ी होती हैं। इसे छोटे पेंडेंट के साथ खरीदेंगी तो सुंदर लगेंगी। सिंपल ईयररिंग्स के साथ कैरी करेंगी तो यह डिजाइन खास मौकों के लिए शानदार रहेगा।