Anklets Simple Hacks: ढीली पायल नहीं गिरेगी, लेडीज के काम की 4 यूजफुल ट्रिक

Published : Feb 21, 2026, 02:11 PM IST
ढीली पायल टाइट के हैक

सार

Try These Easy Anklet Fixing Ideas: ढीली पायल छोटी सी समस्या लगती है, लेकिन सही ट्रिक से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। लेकिन इन ट्रिक्स को अपनाकर आप अपनी पायल को परफेक्ट फिट और सिक्योर बना सकती हैं।

पायल सिर्फ एक जूलरी नहीं, बल्कि इंडियन कल्चर का अहम हिस्सा है। शादी, त्योहार, पूजा या डेली वियर हर मौके पर पायल पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है। लेकिन कई बार पायल ढीली हो जाती है, जिससे चलते समय आवाज कम आती है, बार-बार नीचे खिसकती है या निकलने का डर बना रहता है। अगर आपकी पायल भी फिट नहीं बैठ रही, तो घबराइए नहीं। यहां जानिए डिटेल में आसान और असरदार उपाय।

ज्वेलर से साइज एडजस्ट करवाएं 

सबसे सेफ तरीका ये है कि अगर आपकी पायल सिल्वर या गोल्ड की है, तो उसे किसी भरोसेमंद ज्वेलरी शॉप ज्वेलरी शॉप पर ले जाएं। आप एक्स्ट्रा रिंग हटवाएं या फिर चेन कम करवाएं। आप लॉक टाइट करवाएंगी तो भी बेस्ट रहेगा। यह लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन है और पायल बिल्कुल फिट बैठती है।

और पढ़ें -  1Gm में खरीदें स्लीक ब्रेसलेट, पॉकेट फ्रेंडली 9KT Gold डिजाइन

एक्स्ट्रा जंप रिंग हटाने की ट्रिक

कई पायल में 2–3 एडजस्टेबल जंप रिंग होती हैं। अगर आप हमेशा आखिरी रिंग में ही लॉक करती हैं, तो समझ लीजिए साइज बड़ा है। आप ज्वेलर से एक या दो रिंग हटवा लें, इससे तुरंत साइज छोटा हो जाएगा। यह तरीका बहुत आसान और कम खर्च वाला है।

सिलिकॉन स्टॉपर का स्मार्ट यूज

मार्केट में छोटे सिलिकॉन स्टॉपर मिलते हैं, जो आमतौर पर पायल या ब्रैसलेट स्लिप होने से रोकते हैं। पायल की अंदर वाली साइड में फिट करें। इससे अगर एंकल पर घर्षण बनेगा तो भी पायल नीचे नहीं खिसकेगी। यह बिना कटिंग के अस्थायी और सेफ तरीका है।

 और पढ़ें -  60 ग्राम में सिल्वर एंकलेट, नातिन के लिए परफेक्ट नामकरण गिफ्ट

घर पर इमरजेंसी ट्रिक

अगर तुरंत बाहर जाना है और पायल ढीली है तो पतली ट्रांसपेरेंट थ्रेड से हल्का बांध लें। इतना ही नहीं या छोटा सेफ्टी पिन अंदर की ओर लगाएं। ध्यान रखें यह सिर्फ अस्थायी उपाय है, लंबे समय के लिए नहीं।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

सावन का महीना और स्टाइल का मेल ! पहनें ट्रेडिशनल कंगन डिजाइन
हल्की चेन में वजनदार स्टाइल, 67% तक OFF पर सुई धागा डिजाइन