Metal Churi DIY: मेटल चूड़ियों से कंगन कैसे बनाएं ? 100रु. रॉयल आइडिया

Published : May 10, 2026, 02:56 PM IST
DIY Metal Churi Crafts

सार

Metal Churi & Bracelet Craft: महंगी चूड़ियों पर खर्च करने की जरूरत नहीं। जानिए 50-100रु. में मेटल चूड़ियों से घर पर बनाएं कंगन, गोटा-पट्टी कड़ा और ट्रेंडी DIY ब्रेसलेट सेट।

आजकल महिलाओं को ऐसी ज्वेलरी ज्यादा पसंद आ रही है जो अफॉर्डेबल होने के साथ हर आउटफिट के साथ मैच कर जाए। पहले तो साड़ी हो या सूट सभी तरह के अटायर पर गोल्ड जूलरी से काम चल जाता था लेकिन अब मैचिंग चूड़ी सेट भी 300-400रु से नीचे नहीं आता है। ऐसे में कंगन सेट पर पैसे बर्बाद करने की बजाय क्यों न घर पर DIY Craft ट्राई किया जाए। दरअसल, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मेटल चूड़ी (Metal Churi) को सजाने का आसान तरीका, जो कड़ा और ब्रेसलेट की तरह पहने जा सकते हैं। बस आपको जरूरत होगी 50-100रु तक की सामान की चलिए जानते हैं ये काम आप कैसे कर सकती हैं।

मेटल चूड़ियों से बनाएं पचेली कंगन

मीनाकारी-कुंदन वर्क पर पचेली कंगन 1000रु तक आते हैं। अगर आपका बजट इतना नहीं हैं तो परेशान मत होइए। इसकी बजाय किसी भी प्लास्टिक या कार्डबोर्ड को कर्व देकर काट लें। इसमें हॉट ग्लू गन की हेल्प से प्लेन या फिर ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां चिपकाएं। सजाने के लिए पतली से सफेद लेस, मोती और घुंघरू का इस्तेमाल करें। 24 घंटे सूखने के लिए रख दें, बस तैयार मेटल राजस्थानी पचेली कड़ा, जो न केवल रॉयल लुक देगा बल्कि हर ओकेजन पर हाथों की शान भी बढ़ाएगा।

DIY कड़ा डिजाइन

अगर आप सिंगल हैंड कड़ा सेट पसंद करती हैं तो इस DIY आइडिया को ट्राई करना बनता है। इसके लिए 2.4 से 2.6 इंच साड़ी की मेटल 6 चूड़िया लें। तीन-तीन का सेट बनाकर उनमें व्हाइट या सिल्वर लेस ग्लू की मदद से चिपका दें। सजाने के लिए छोटे-बड़े साइज की मोती लगाएं। आगे-पीछे चूड़ी संग या अकेले भी पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Dahi Curd Recipe: गर्मी में बनाएं झटपट दही डिशेज, 15 मिनट में आसान समर रेसिपीज

सिल्क थ्रेड ओपन कफ बैंगल

अगर आपके पास मेटल चूड़िया नहीं है तो इसकी बजाय ऑक्सीडाइज्ड ओपन कफ ब्रेसलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले ब्रेसलेट में मनपसंदीदा धागे चढ़ाएं। डेकोरेशन के लिए बड़े-बड़े मिरर, घुंघरू, स्टोन और कांच या फिर बीच शेल्स का यूज करें।

ये भी पढ़ें- तृषा कृष्णन की तरह दिखेंगी जवां, वट सावित्री की पूजा के लिए 7 साड़ियां

गोटा पट्टी चूड़ी कंगन

Metal Churi की चमक खो चुकी हैं तो उन्हें फेंकने की बजाय इस तरह का सेट तैयार करें। इसके लिए 12-12 चूड़ियों का अलग-अलग पेयर बना लें। इनमें सिल्क धागों या फिर कलरफुल वेलवेट कपड़ा ग्लू की मदद से चिपकाएं। सजाने के लिए कच्छ वर्क शीशे, सफेद कौड़ियों, घुंघरू लगाएं। किनारों पर फिनिशिंग के लिए गोटा-पट्टी लेस या मोती का उपयोग करें। लेस कड़े को और भी हैवी दिखाती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Heavy Bridal Bangles: शादी में देना है खास गिफ्ट? नई दुल्हन के लिए बेस्ट हैं ये गोल्ड बैंगल
Pink Bangle: गुलाबी चूड़ियों के सुंदर डिजाइन, गोरी कलाई की बढ़ेगी शोभा