
अक्सर पसंदीदा चूड़ियां या बैंगल्स समय के साथ हाथ में टाइट होने लगती हैं। कभी मौसम की वजह से हाथों में हल्की सूजन आ जाती है, कभी वजन बढ़ने के कारण पुरानी चूड़ियां फिट नहीं आतीं, और कई बार खरीदते समय साइज थोड़ा छोटा रह जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग उन्हें अलग रख देते हैं या नई चूड़ियां खरीदने का सोचते हैं। लेकिन अगर चूड़ियां आपकी फेवरेट हैं, तो उन्हें फेंकने या बंद करके रखने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी समझदारी और क्रिएटिविटी से आप उन्हें दोबारा खूबसूरती से इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने पैसे भी बचा सकती हैं।
सबसे पहला और आसान तरीका है छोटी चूड़ियों को स्टाइलिश कड़ा या आर्म एक्सेसरी की तरह इस्तेमाल करना। अगर चूड़ी कलाई से नहीं निकल पा रही या हाथ में नहीं आ रही, तो उसे कलाई से थोड़ा ऊपर फोरआर्म पर पहन सकती हैं। आजकल यह स्टाइल काफी ट्रेंड में है और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, कुर्ती या साड़ी के साथ बहुत एलिगेंट लगता है। इससे आपकी पसंदीदा चूड़ी भी यूज हो जाती है और लुक भी यूनिक दिखता है।
और पढ़ें - लिबास कॉटन कुर्ता सेट, डेली वियर में देंगे 100% कंफर्ट
अगर आप ज्वेलरी को डेकोर में बदलना पसंद करती हैं, तो छोटी साइज की चूड़ियों से होम डेकोरेशन पीस बनाना एक शानदार आइडिया है। रंगीन चूड़ियों पर धागा, लेस, मोती या छोटे-छोटे लटकन लगाकर आप वॉल हैंगिंग, ड्रीम कैचर या डोर डेकोर बना सकती हैं। खासकर शादी की चूड़ियां या किसी खास मौके की बैंगल्स इस तरह यादगार भी बनी रहती हैं और होम डेकोर का हिस्सा भी बन जाती हैं।
एक और बहुत खूबसूरत तरीका है इसे साड़ी या दुपट्टे की एक्सेसरी के रूप में इस्तेमाल करना। छोटी चूड़ियों में मोती, कुंदन या लटकन जोड़कर आप उन्हें ब्लाउज की बैक लटकन, दुपट्टे के कॉर्नर टैसल या साड़ी पल्लू डेकोरेशन के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका आउटफिट डिजाइनर लुक देता है और पुरानी बैंगल्स को नया रूप मिल जाता है।
और पढ़ें - मधुबाला ब्लाउज के 8 डिजाइन, सिल्क साड़ी संग लगेंगे शाही
अगर आपको हेयर स्टाइलिंग पसंद है, तो छोटी चूड़ियों को हेयर एक्सेसरी की तरह भी यूज़ किया जा सकता है। इसे हेयर बन (जूड़ा) के चारों ओर सजाकर या फूलों के साथ जोड़कर लगाया जा सकता है। फेस्टिव लुक, शादी या किसी खास फंक्शन में यह बहुत सुंदर लगता है और आपके पूरे लुक को अलग टच देता है।
अगर चूड़ी मेटल की है और आपकी बहुत पसंदीदा है, तो उसे किसी अच्छे ज्वेलर से रीसाइज या ओपन कफ स्टाइल में बदलवाया जा सकता है। कई ज्वेलर्स हल्का एडजस्टमेंट करके उसे फिर से पहनने लायक बना देते हैं। यह नई बैंगल खरीदने से काफी सस्ता पड़ता है और आपकी फेवरेट ज्वेलरी भी सेफ रहती है।