Oxidised jewellry care Tips: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फैशन एक्सेसरीज बन गया है। लेकिन इसकी अगर सही देखभाल नहीं की जाती है, तो यह काला पड़ने लगता है। आइए बताते हैं, कैसे इसे हमेशा नए जैसा रख सकती हैं।
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आजकल फैशन का अहम हिस्सा बन चुकी है। कॉलेज गर्ल्स से लेकर महिलाओं तक, हर कोई इसे साड़ी, सूट, कुर्ती और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ स्टाइल करना पसंद करता है। इसकी ट्रेडिशनल और एथनिक फिनिश किसी भी लुक को मिनटों में अट्रैक्टिव
बना देती है।
25
लेकिन समय के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काली पड़ने लगती है या उसकी चमक फीकी हो जाती है। ऐसे में अगर सही तरीके से इसकी देखभाल की जाए, तो लंबे समय तक इसकी खूबसूरती बरकरार रखी जा सकती है।
35
सॉफ्ट कपड़े से करें सफाई
अगर ज्वेलरी गंदी हो जाए, तो इसे हल्के टूथपेस्ट पाउडर और सॉफ्ट ब्रश की मदद से साफ करें। इससे जमी हुई गंदगी हट जाएगी और ज्वेलरी की चमक बनी रहेगी। सफाई के बाद मुलायम कपड़े से अच्छी तरह पोंछना न भूलें।
45
बेकिंग सोडा से करें क्लीनिंग
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ज्वेलरी को थोड़ी देर बेकिंग सोडा वाले पानी में भिगोकर रखें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे ज्वेलरी की गंदगी साफ हो जाएगी और पुरानी चमक वापस आ सकती है।
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनते समय ध्यान रखें कि उस पर सीधे परफ्यूम या बॉडी स्प्रे न लगे। परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स ज्वेलरी की फिनिश को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमेशा पहले परफ्यूम लगाएं और उसके सूखने के बाद ही ज्वेलरी पहनें। इसके अलावा ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को हमेशा जिप लॉक में रखें।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।