Payal Design Under 5K: सावन में पत्नी को देना है खास गिफ्ट? ₹5,000 में मिलेंगी ये बेहद खूबसूरत पायल डिजाइन

Published : Jul 31, 2026, 08:30 PM IST

Payal Design Under 5K: सावन 2026 में पत्नी को ₹5,000 के बजट में खूबसूरत पायल गिफ्ट करना चाहते हैं? जानिए स्लीक ब्लैर बीड्स, स्टड एंड चार्म, स्टोन वर्क, ट्वीस्टेड कड़ा और एडजस्टेबल पायल की लेटेस्ट डिजाइन। यह गाइड आपकी गिफ्ट शॉपिंग को आसान बनाएगी।

PREV
16

सावन का महीना प्रेम, आस्था और रिश्तों को खास बनाने का अवसर है। अगर आप इस बार अपनी पत्नी को ऐसा उपहार देना चाहते हैं जो खूबसूरत होने के साथ रोजाना पहना भी जा सके, तो सिल्वर पायल एक बेस्ट ऑप्शन है। ₹5,000 के बजट में कई शानदार और ट्रेंडी डिजाइन आपको मिल जाएंगे, जो हर उम्र और स्टाइल की महिलाओं को पसंद आते हैं।

26

स्लीक ब्लैक बीड्स पतली पायल

अगर आपकी पत्नी मिनिमल और एलिगेंट ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो स्लीक ब्लैक बीड्स पतली पायल शानदार है। छोटे-छोटे काले बीड्स वाली यह पायल क्लासी लुक देती है और वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है। इसकी हल्की डिजाइन डेली वियर के लिए भी आरामदायक है।

36

स्टड और चार्म पायल

स्टड और चार्म पायल आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें छोटे-छोटे चार्म, स्टार, हार्ट, मून या फ्लोरल एलिमेंट लगे होते हैं, जो इसे स्टाइलिश और यूनिक लुक देते हैं। यह डिजाइन नई शादीशुदा महिलाओं के बीच खासा पसंद किया जाता है। सावन के मौके पर यह एक यादगार गिफ्ट है।

46

स्टोन वर्क पायल

अगर आपकी पत्नी को थोड़ी रिच और पार्टी वियर ज्वेलरी पसंद है, तो स्टोन वर्क पायल बेस्ट है। इसमें जड़े हुए चमकदार स्टोन और सिल्वर फिनिश इसे अट्रैक्टीव लुक देते हैं। यह डिजाइन त्योहार, पूजा, शादी और फैमिली फंक्शन में पहनने के लिए परफेक्ट है।

इसे भी पढ़ें- सावन में पुरानी हरी चूड़ियों को दें मराठी लुक, देखें 5 स्टाइलिंग टिप्स

56

ट्वीस्टेड कड़ा पायल

ट्वीस्टेड कड़ा पायल ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिजाइन का शानदार मिक्स है। इसकी पतली कड़ा स्टाइल डिजाइन पैरों में बहुत ग्रेसफुल दिखाई देती है। मजबूत फिनिश के कारण यह लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और एथनिक आउटफिट के साथ इसकी खूबसूरती और भी निखर जाती है।

66

एडजस्टेबल पायल

अगर आप साइज को लेकर परेशान हैं, तो एडजस्टेबल पायल बेस्ट है। इसकी एडजस्टेबल चेन अलग-अलग साइज में आसानी से फिट हो जाती है। सिंपल, स्टाइलिश और कम्फर्टेबल होने के कारण यह रोजाना पहनने के लिए भी बेस्ट है। ₹5,000 के बजट में इसकी कई प्रीमियम डिजाइन आसानी से मिल जाती हैं, जिसे आप वाइफ को गिफ्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Jalidar Silver Bangles: जालीदार कंगनों का बढ़ा ट्रेंड, फेस्टिव सीजन के लिए सिल्वर बैंगल

Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Photos on

Recommended Stories