सावन में पहनें ग्रीन स्टोन टो रिंग की फैंसी डिजाइन, देखें पसंद की पीस

Published : Jul 30, 2026, 09:55 PM IST

Green Stone Toe Ring Design: सावन में शादीशुदा महिलाओं के लिए ग्रीन स्टोन टो रिंग की लेटेस्ट और फैंसी डिजाइन देखें। बटरफ्लाई, बैंड स्टाइल, ड्रॉप शेप, फ्लोरल और मीनाकारी टो रिंग आपके एथनिक लुक को देंगी स्टाइलिश और ट्रेडिशनल टच।

PREV
16

सावन का महीना शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान हरे रंग की चूड़ियां, साड़ी, बिंदी और ज्वेलरी पहनने का खास महत्व होता है। अगर आप अपने एथनिक लुक को और अट्रैक्टीव बनाना चाहती हैं, तो ग्रीन स्टोन टो रिंग की ये फैंसी डिजाइन आपके सोलह श्रृंगार में खूबसूरती का नया तड़का लगा सकती हैं।

26

ग्रीन स्टोन बैंड स्टाइल टो रिंग

अगर आपको सिंपल लेकिन स्टाइलिश ज्वेलरी पसंद है, तो ग्रीन स्टोन बैंड स्टाइल टो रिंग एक बेस्ट है। चौड़े या पतले बैंड पर लगे छोटे-छोटे ग्रीन स्टोन इसे मॉडर्न और क्लासी लुक देते हैं। यह डिजाइन ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है।

36

ड्रॉप शेप ग्रीन स्टोन टो रिंग

ड्रॉप शेप यानी बूंद के आकार वाली ग्रीन स्टोन टो रिंग बेहद रॉयल लुक देती है। इसका सेंटर स्टोन पैरों की खूबसूरती को उभारता है और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शानदार नजर आता है। सावन के त्योहार, पूजा या पारिवारिक समारोह में यह डिजाइन आपकी स्टाइल को खास बना सकती है।

46

फ्लोरल शेप ग्रीन स्टोन टो रिंग

फूलों से इंस्पायर्ड डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। फ्लोरल शेप ग्रीन स्टोन टो रिंग में पंखुड़ियों की तरह सजे हरे स्टोन इसे बेहद अट्रैक्टीव बनाते हैं। यह डिजाइन महिलाओं के एथनिक लुक में नजाकत जोड़ती है और साड़ी, लहंगा या सलवार सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।

इसे भी पढ़ें- स्टोन वर्क ग्रीन बैंगल की सुंदर डिजाइन, सावन में बढ़ेगा हाथों का नूर

56

मीनाकारी ग्रीन स्टोन टो रिंग

ट्रेडिशनल ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मीनाकारी ग्रीन स्टोन टो रिंग बेस्ट है। रंगीन मीनाकारी और हरे स्टोन का खूबसूरत मेल इसे रिच और रॉयल लुक देता है। सावन, तीज या हरियाली तीज जैसे खास अवसरों पर यह डिजाइन आपके ट्रेडिशनल श्रृंगार को और भी अट्रैक्टीव बना सकती है।

66

ग्रीन स्टोन बटरफ्लाई टो-रिंग

बटरफ्लाई डिजाइन वाली ग्रीन स्टोन टो रिंग आजकल काफी ट्रेंड में है। तितली की आकार पर जड़ा हरा स्टोन इसे बेहद एलिगेंट और यूनिक लुक देता है। यह डिजाइन हल्की होने के साथ रोजाना पहनने के लिए भी बेस्ट है। सावन में हरे रंग की साड़ी या सूट के साथ यह टो रिंग बेहद अट्रैक्टीव लगती है।

इसे भी पढ़ें- डार्क ग्रीन को कहें बाय, इस सावन ट्रेंड में छाईं पैरेट ग्रीन बैंगल्स

Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Photos on

Recommended Stories