Sawan Green Bangles: सावन में सिर्फ डार्क ग्रीन चूड़ियां ही नहीं, बल्कि एमराल्ड, मिंट, ऑलिव, पैरट और बॉटल ग्रीन जैसे ट्रेंडी शेड्स भी आपके एथनिक लुक को खास बना सकते हैं। जानिए कौन-सा ग्रीन शेड किस आउटफिट के साथ सबसे ज्यादा जचेगा।
सावन में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं ग्रीन चूड़ियों के ये 5 शेड
सावन का महीना आते ही हरे रंग की चूड़ियों का ट्रेंड हर तरफ नजर आने लगता है। लेकिन अगर आप हर साल एक जैसी डार्क ग्रीन चूड़ियां पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो इस बार अपने लुक में थोड़ा बदलाव करें। ग्रीन के कई खूबसूरत शेड्स हैं, जो आपकी साड़ी, सूट या लहंगे के साथ अलग-अलग अंदाज में जचते हैं। सही शेड चुनकर आप अपने पारंपरिक लुक को और भी स्टाइलिश, एलिगेंट और ट्रेंडी बना सकती हैं। आइए जानते हैं ग्रीन चूड़ियों के 5 ऐसे शेड, जो इस सावन आपके फैशन को एक नया ट्विस्ट देंगे।
26
एमराल्ड ग्रीन - रॉयल और क्लासी लुक
अगर आपको रिच और एलिगेंट लुक पसंद है, तो एमराल्ड ग्रीन चूड़ियां आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। यह शेड सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी और हैवी एथनिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। गोल्डन कंगन या स्टोन वाली चूड़ियों के साथ इसे मिक्स करके पहनें, जिससे आपका सावन लुक और भी रॉयल नजर आए।
36
मिंट ग्रीन - सॉफ्ट और फ्रेश लुक
हल्के रंग पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मिंट ग्रीन एक परफेक्ट चॉइस है। यह शेड कॉटन सूट, फ्लोरल प्रिंट ड्रेस और पेस्टल रंग के आउटफिट्स के साथ शानदार लगता है। दिन के फंक्शन, पूजा या ऑफिस लुक के लिए मिंट ग्रीन चूड़ियां आपकी सादगी में भी स्टाइल का तड़का लगा देंगी।
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ऑलिव ग्रीन चूड़ियां जरूर पहनें। यह शेड आजकल फैशन में काफी पसंद किया जा रहा है। ऑफ-व्हाइट, बेज, मस्टर्ड या ब्राउन टोन वाले एथनिक कपड़ों के साथ ऑलिव ग्रीन का कॉम्बिनेशन बेहद आकर्षक लगता है और आपको भीड़ में अलग पहचान देता है।
56
पैरट ग्रीन - फेस्टिव वाइब के लिए बेस्ट
सावन के त्योहारों में अगर आप ब्राइट और एनर्जेटिक लुक चाहती हैं, तो पैरट ग्रीन चूड़ियां सबसे बढ़िया विकल्प हैं। यह रंग पीली, गुलाबी, लाल और ऑरेंज साड़ी या सूट के साथ बहुत सुंदर दिखाई देता है। मेहंदी, झूला उत्सव और हरियाली तीज जैसे खास मौकों पर यह शेड आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
बॉटल ग्रीन एक ऐसा क्लासिक शेड है, जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। यह लगभग हर उम्र की महिलाओं पर खूब जंचता है। इसे गोल्ड, कुंदन या मोती वाली चूड़ियों के साथ पहनकर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का बेहतरीन संतुलन बना सकती हैं। अगर आप एक ऐसी चूड़ी चाहती हैं जिसे कई आउटफिट्स के साथ पहना जा सके, तो बॉटल ग्रीन सबसे अच्छा विकल्प है।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।