
Old Anklet Styling Ideas: चांदी की पायल महिलाओं की पसंदीदा जूलरी में से एक मानी जाती है। समय के साथ पायल की चमक फीकी पड़ने लगती है या उसका डिजाइन पुराना लगने लगता है। ऐसे में कई लोग उन्हें अलमारी में रख देते हैं या इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी और आसान ट्रिक्स की मदद से पुरानी चांदी की पायल को फिर से नया और स्टाइलिश बनाया जा सकता है। इससे न केवल आपकी जूलरी का लुक बदल जाएगा, बल्कि बिना ज्यादा खर्च किए नया फैशन लुक भी मिल जाएगा।
पुरानी चांदी की पायल को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और गर्म पानी का इस्तेमाल करें। एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और पायल को कुछ मिनट के लिए उसमें डाल दें। इसके बाद मुलायम कपड़े से साफ करें। इससे पायल की काली परत हट जाएगी और उसकी चमक फिर से लौट आएगी।
अगर आपकी पायल का डिजाइन सिंपल लगने लगा है, तो उसमें छोटे मोती या रंगीन बीड्स जोड़ सकते हैं। इससे पायल को मॉडर्न और ट्रेंडी लुक मिलेगा। खासकर कॉलेज गर्ल्स और यंग महिलाओं के लिए यह स्टाइल काफी आकर्षक लगता है। आप अपने आउटफिट के हिसाब से अलग-अलग रंगों के मोती चुन सकती हैं।
पुरानी पायल के घुंघरू अक्सर टूट जाते हैं या उनका साउंड कम हो जाता है। ऐसे में नए डिजाइन वाले छोटे घुंघरू लगाकर पायल को बिल्कुल नया लुक दिया जा सकता है। आजकल मार्केट में कई यूनिक और हल्के डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं, जो पायल को और ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं।
ये भी पढ़ें- Retro Rings Trend: रेट्रो रिंग्स से हाथ दिखेंगे रॉयल+क्लासी, चुनें ये 5 नई ट्रेंडी डिजाइन्स
अगर पायल ज्यादा पुरानी हो गई है, तो उसे पूरी तरह चमकाने के बजाय ऑक्सीडाइज्ड लुक भी दिया जा सकता है। आजकल ऑक्सीडाइज्ड जूलरी काफी ट्रेंड में है और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बेहद स्टाइलिश लगती है। इसके लिए पायल को हल्का मैट फिनिश देकर नया फैशन टच दिया जा सकता है।
सिंपल पायल को डिजाइनर बनाने के लिए उसमें छोटे चार्म्स जैसे हार्ट, स्टार या फ्लोरल डिजाइन जोड़ सकते हैं। इसके अलावा दो पतली पायल को लेयर करके पहनने से भी बेहद ट्रेंडी लुक मिलता है। यह स्टाइल फेस्टिव और कैजुअल दोनों लुक्स पर शानदार लगता है।
ये भी पढ़ें- Fancy Jhumka Stud Designs: एक में मिलेगा डबल मजा ! एंटी टर्निश गारंटी वाले स्टड विद झुमका
पायल को हमेशा सूखी जगह पर रखें और इस्तेमाल के बाद मुलायम कपड़े से साफ जरूर करें। परफ्यूम और पानी से ज्यादा संपर्क होने पर चांदी जल्दी काली पड़ सकती है। सही देखभाल और छोटे बदलावों से आपकी पुरानी पायल फिर से नई जैसी चमकने लगेगी।