Jhunka Stud Fancy Design: आजकल कौन से झुमका डिजाइन ट्रेंड में है? एंटी टर्निश इयररिंग्स की लेटेस्ट डिजाइन कौन सी है? गोल्ड प्लेटेड झुमकी की कीमत कितनी है?

सोने का भाव देखने के बाद गोल्ड इयररिंग्स खरीदना जैसे अब आउट ऑफ बजट लगने लगा है। छोटी सी छोटी बाली भी 10000-20000रु. से कम में नहीं आती है। ऐसे में स्टाइल के साथ समझौता न करते हुए ब्रास मेटल और एंटी टर्निश डिजाइन चुनें, जो न केवल बजट फ्रेंडली होती हैं बल्कि दिखने में शुद्ध सोने जैसी लगती है। अगर आप भी किटी पार्टी से लेकर शादी पार्टी में हटकर और यूनिक लुक चाहती हैं तो तो अभी ट्राई करें स्टड झुमका (Jhumka Stud Design) डिजाइन, जो एक साथ दो गुना मजा देंगे। यहां देखें ऐसे ही 6 लेटेस्ट पीस जिन्हें 500रु. तक ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्लोरल स्टड झुमका डिजाइन

हल्की डिजाइन में हैवी वर्क चाहिए तो आप इस तरह का पारंपरिक फ्लोरल स्टड झुमका खरीद सकती हैं। इसमें स्टड को खूबसूरत फूलों का शेप दिया गया है, जिसके नीचे लगी वर्टिकल धारियों और नक्काशी वर्क पर आती है। साथ में छोटी-छोटी गोल्डन बूंदें बहुत ही एस्थेटिक वाइब देती हैं। Gold Jhumki पर इसे बनवाना मतलब 35000-40000रु. तक का खर्चा रहेगा, पर आप एंटी टर्निश क्वालिटी पर इसे 350-500रु. तक चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Earring Look Gold Design: 150 रु. गोल्ड इयररिंग्स की चमक, ऑनलाइन देखें हटकर पीस

इंट्रीकेट चक्र स्टड झुमका

Fancy Golden Jhumka Design बारीक कारीगरी और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो देती है। अगर आप महफिल में शादी और रीगल लुक चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है। इसमें छोटे-छोटे घूमते हुए चक्र लगे हैं, जिसे स्पेशल बेहद डिटेल्ड फिलिग्री वर्क बना रहा है। आप भी मोती और मेटल वर्क पर हूबहू डिजाइन पहनें, जो फेस्टिव सीजन में स्टेटमेंट पीस वाला लुक देगी।

मेश वर्क झुमका न्यू डिजाइन

अगर आप विंटेज वाइब चाहती हैं तो परंपरा में मॉडर्न फ्यूजन जोड़ते हुए मेश वर्क स्टड झुमका खरीदें, जो स्टाइल+मजबूती का बेजोड़ नमूना है। गोल चक्र वाले स्टड के साथ जालीदार पैशन पैटर्न लेयर झुमका है, जो थ्री डायमेंशनल लुक देते हैं। आप इसे भारी ट्रेडिशनल साड़ियों और लहंगों के साथ अल्टीमेट च्वाइस है जो आपको कॉन्फीडेंट लुक देने के साथ ग्लैमरस फील करवाएगी।

स्टोन वर्क स्टड झुमका फैंसी डिजाइन

एंटी टर्निश वर्क और नगों का कॉम्बिनेशन एवरग्रीन रहता है। कलर पॉप और एंटिक फिनिश इसे सबसे अलग और ट्रेंडी बनाती है। डिटेलिंग की बात करें तो फ्लोरल स्टड के बीच में छोटा और चमकीला नग लगा है, जो मेटल को उभारते हुए बारीक नक्काशी हाइलाइट कर रहा है। यह डिजाइन खासकर उन लेडीज के लिए हैं जो पारंपरिक गहने पहनना पसंद करती हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Locket Pendent Designs: 5000 रु. में गोल्ड लॉकेट, 9Kt में भतीजे के लिए खूबसूरत पैटर्न

घुंघरू वर्क झुमका डिजाइन

यह डिजाइन ट्रेडिशनल दक्षिण भारत से प्रेरित है, तो समकालीन और ट्रेंडी मिनिमलिज्म का शानदार संगम पेस करती है। इसमें बबल क्लस्टर स्टड को टीयर्ड ड्रॉप झुमका के साथ जोड़ा गया है। साथ में छोटी-छोटी चमकदार चिनकी बॉल्स बहुत ही आरामदायक और भारी लुक देते हैं। थ्री डायमेंशनल बनावट इसे हटकर और क्लासी पीस बनाते हैं। आप इसे सिल्क और बनारसी साड़ी के साथ टीमअप कर अप्सरा से कम तो नहीं लगने वाली हैं।

फेसेटेड टेक्सचर्ड झुमका डिजाइन न्यू

यह जोड़ी शिल्प और एस्थेटिक स्टैंडर्ड को परिभाषित करते हुए फेसेटेड स्टड झुमका चुनें, जिसमें मेटेलिक फिनिश के साथ ज्योमेट्रिक पैटर्न का यूज हुआ है। बारीक जटिल नक्काशी और लेयर्ड पत्तियों की डिजाइन हाई फैशन वाला फील दे रही है। आप इसे डेली तो नहीं लेकिन-शादी-ब्याह के मौकों पर पहन सकती हैं।