Gold Look Earrings New Designs: 2026 में कौन से इयररिंग्स ट्रेंड में हैं? 2. गोल्ड प्लेटेड इयररिंग्स की कीमत कितनी है? 3. सोने के टॉप्स का सब्सीट्यूट क्या है?
मिडिल क्लास फैमिली के लिए गोल्ड खरीदना मानों सपने सा हो गया है। 1-2 ग्राम सोने के टॉप्स लेने के लिए भी कई बार सोचना पड़ता है। अगर आप भी सोने में इन्वेस्ट नहीं कर पा रही हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, 150रु. की रेंज में मिलने वाले इयररिंग्स की डिटेल्ड इन्फॉर्मेशन, जो न केवल 22kt Gold की तरह चमकते हैं बल्कि एक से बढ़कर डिजाइन में आते हैं। यहां देखें मीशो पर मिल रही कुछ ऐसी ही डील्स जो आपका काम और भी ज्यादा आसान करेंगी।


हार्ट शेप लॉन्ग इयररिंग्स
अगर आप लंबे इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं तो इसे चुनें। स्टाइलिश पीस को ग्लोड प्लेटेड एलॉय पर बनाया गया है, जो जल्दी खराब भी नहीं होता और लंबे वक्त खूबसूरती देता है। डिटेलिंग की बात करें, ये डिजाइन स्टड और सुई धागा का कॉम्बो है, जिसे स्पेशल हार्ट शेप और टेक्चर्ड लुक बना रहा है। आप इसे डेली वियर से शादी-ब्याह के लिए विकल्प बना सकती हैं। इसमें लगे छोटे-छोटे जरकॉनिया और अमेरिकी डायमंड नग दूर से चमकते हैं। इसे मीशो से मात्र ₹119 में खरीदने का मौका मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Silver Ring Anguthi Design: बकरीद पर बेगम को दें सिल्वर रिंग, 1000रु. में लेटेस्ट अंगूठी पीस
गोल्ड प्लेटेड सुई धागा
हल्के से हल्का Gold Sui Dhaga, 40000-50000रु. से नीचे नहीं बनेगा। अब इतने पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो हुबहू डिजाइन 147रु. में देख सकती हैं। ये इयररिंग पीस लीफ-चेन संग सुई धागा का परफेक्ट मिक्स देता है। इसमें बारीक इमामेल वर्क हो जो इसे हर इवेंट के लिए परफेक्ट बनाता है। यह डिजाइन खासकर उन लेडीज के लिए है, जिन्हें ज्यादा भारी वर्क पसंद आता है। आप इसे साड़ी-सूट या वेस्टर्न आउटफिट पर भी वियर खूबसूरत लगेंगी।
ये भी पढ़ें- Baby Pagphool Gold Design: पगफूल संग बुआ की दिलदारी, 9-22Kt गोल्ड ब्रेसलेट रिंग डिजाइन
स्टड डिजाइन फैंसी
Gold Stud हर किसी को पसंद आते हैं, ये प्रीमियम लगने के साथ हर अटायर पर आसानी से मैच कर जाते हैं। अगर आप भी लॉन्ग या ज्यादा भड़कीली ज्वेलरी पसंद नहीं करती हैं तो फ्लोरल और चेन वर्क पर इस तरह के स्टड खरीदना बनता है। बारीक डिजाइन, बीडेड वर्क पर ये कानों को गजब की खूबसूरती देंगी। आप ₹146 वाले इन स्टड्स के साथ ऑफिस में डीवा क्वीन से कम तो बिल्कुल भी नहीं लगने वाली हैं।

प्लेटेड वर्क गोल्ड ड्रॉपिंग इयररिंग्स
अगर आप ऐसा कुछ तलाश रही हैं तो छोटे-मोटे फंक्शन और शादी-पार्टी में शुद्ध सोने की शाइन दें तो एलिगेंट टेसल चेन ड्रॉपिंग इयररिंग्स परफेक्ट है। इसमें फ्लोरल वर्क स्टड के साथ लंबी मल्टी लेयर चेन दी गई हैं, जिसमें छोटे-छोटे बीड्स लगे हैं। यह ब्यूटीफुल होने के साथ एलीट क्लास लगते हैं। आप इसे हैवी और हल्की दोनों साड़ियों के साथ वियर कर सकती हैं। मीशो पर यह प्रोडक्ट मात्र 150 रु. में एवलेबल है।
ब्रास लॉन्ग इयररिंग्स डिजाइन
यब अभी तक की सबसे वर्सेटाइल और हैवी लॉन्ग इयररिंग्स है, जो टेसल वर्क पर आता है। गोल्ड फिनिश और लॉन्ग लटकन इसे मैट फिनिश प्रीमियम लुक देते हैं। अगर आप स्टाइल में मॉडर्न ज्वेलरी का तड़का लगाना चाहती हैं तो इसे क्लोसेट में जरूर रखें। आजकल ऐसी डिजाइन्स मीशो पर 140-150रु. के बीच मिल जाएंगी।
डिस्क्लेमर-- यहां पर दी गई सभी जानकारी मीशो से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। कोई भी पेमेंट करने से पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट उपलब्धता और ऑफर से जुड़ी डिटेल अवश्य जांच लें।
