लाइफटाइम रॉयल्टी का एहसास, शान से पहनें 5 राजस्थानी हार

Published : Dec 11, 2025, 05:35 PM IST
rajasthani necklace designs

सार

Rajasthani Necklace New Designs: हर मौके पर राजसी ठाठ दिखाने के लिए ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करें शाही और रॉयलिटी का अद्भुत नमूना पेश करने वाले राजस्थानी नेकलेस। यहां पर देखें हसली से तिमणिया हार की लेटेस्ट डिजाइन।

आउटफिट चाहे जितना अच्छा क्यों न जब तक ज्वेवरी स्पेशल न हो मजा बिल्कुल नहीं आता है। आप भी मोहल्ले की सहेलियों में सबसे अलग और राजसी ठाठ वाला अंदाज चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। हम लेकर आए हैं, पारंपरिक राजपूताना और मुगल काल की कला का संयोजन देने वाले राजस्थानी नेकलेस डिजाइन, जो संस्कृति और इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए हैं। अब इन्हें 22kt Gold पर बनवाना काफी ज्यादा महंगा पड़ सकता है, हालांकि आप यहां पर ऐसे कई पैटर्न की डिटेल इंफॉर्मेशन देंगे, जिसे च्वाइस के हिसाब से आप विकल्प बनाएं। साथ ही ये हार सालों-साल तक जस के तस रहते हुए चार्मिंग ग्लो देंगे। 

राजपूती चोकर डिजाइन 

राजपूताना चोकर को आम भाषा में Aad भी कहा जाता है। ये घुमावदार डिजाइन में आता है। ये दुल्हनों के श्रृंगार का अहम हिस्सा है। इन्हें मीनाकारी-पोल्की और कुंदन की डिटेलिंग पर बनाया जाता है। इसे बनाने में गोल्ड के साथ हीरे-पन्नों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इन्हें खरीदना हर किसी बस में नहीं है। इसलिए आप हुबहू डिजाइन ब्रास और 1 gram gold jewellery में भी देख सकते हैं। आप भी गले से चिपका चोकर पहनकर ऊब चुकी हैं तो कुछ अलग ट्राई करते हुए इसे चुनें। यह सिल्क-बनारसी से अलावा लहंगा के साथ महारानी वाला रुबाब देता है।

तिमणिया नेकलेस 

राजस्थान के आभूषणों में तिमणिया नेकलेस का इतिहास सदियों पुराना है। जो रानी-महारानियों से लेकर अभी भी महिलाओं की प्रमुख पहचान है। ये नेकलेस भारीपन के लिए जाना जाता है। ये स्क्वायर- आयताकार आकार में होता है। जहां चपटा और हैवी पेंडेंट पूरी गर्दन को ढक लेता है। इस तरह के नेकलेस फिलिग्री और बारीक नेटिग और झालर वर्क पर आते हैं। साथ में सफेद सफेद-लाल से लेकर रंग-बिरंगे मीनाकारी पत्थर और कुंदन खूबसूरत बनाता है। सोने पर इसे खरीदना लाखों का साबित होगा, हालांकि आर्टिफिशियल डिजाइन 700-1000 रू तक मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- नजाकत का नया अंदाज, हैदराबादी बैंगल्स से हाथों में आएगी शाही चमक

कंठी नेकलेस

इसे ठुशी हार के नाम से भी जाना जाता है। ये राजस्थानी हार चोकर से मिलता-जुलता है। इसे राजस्थानी दुल्हनों का पहला गहना भी कहते हैं। डिटेलिंग की बात करें तो इसे सोने की चेन और पाइपिंग के वर्क के साथ बीच में पेंडेंट लगा है। जिसे लाल और हरे रंग के स्टोन से सजाया गया है। बीच में लगे स्मॉल मोती खूबसूरती बढ़ा है। आप इसे पिकॉक से लेकर पेंडेंट क्लस्टर पर खरीद सकते हैं। ये ट्रेडिशनल और मॉडर्न ज्वेलरी का परफेक्ट टच देता है।

ये भी पढ़ें- धागों से बढ़ाएं चार्म ! खरीदें 150रु वाले थ्रेड इयररिंग्स

हसली नेकलेस 

राजस्थान की शान में सबसे ज्यादा हसली नेकलेस है, जो रिगिड और सख्त पैटर्न पर आता है। ये कॉलरबोन को हाइलाइट करते हुए बीच में चौड़ा और साइड से बिल्कुल पतला होता है। इसे आप सोने-चांदी के अलावा AD मटेरियल पर खरीद सकते हैं। इसे नक्काशी, दानेदार डिटेलिंग या लोटस पैटर्न पर चुनें। आप ट्रेडिशनल हार खरीदने का मन बना रही हैं तो इससे इंस्पिरेशन लें। ऐसी डिजाइन, रियल गोल्ड और एंटीक फिनिश पर ज्यादा प्यारी लगती हैं, लेकिन गोल्ड प्लेटेड पर भी इसकी ढेरों डिजाइन और वैरायटी मिल जाएंगी।

रानी हार डिजाइन

जब बात शाही नजाकत और रॉयलिटी की आती है तो राजस्थान के रानी बार की बात ही निराली है। ये लंबा और कमर तक आने वाला शानदार नेकलेस होता है। इसे मोतियों की नई लेयर से बनाया जाता है। रानी-महारानी के समय से संपन्नता का प्रतीक माना जाता था। आज भी ये राजस्थानी ब्राइड्स की पहली पसंद है। रियल गोल्ड तो न नहीं लेकिन ड्यूप डिजाइन से राजसी ठाठ का सपना पूरा किया जा सकता है। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Tiger Claw Pendant: स्टाइल भी, सुरक्षा भी- क्यों ट्रेंड में है टाइगर के दांत का पेंडेंट
Neon Earrings से दिखें मॉर्डन गर्लफ्रेंड! वेलेंटाइन डे के लिए 6 डिजाइन