Meenakari Jhumka Designs: राखी पर बहनें जरूर ट्राई करें ये मीनाकारी झुमके, साड़ी-सूट में मिलेगा रॉयल टच

Published : Aug 20, 2026, 08:00 PM IST
Meenakari Jhumka Designs

सार

Meenakari Jhumka Designs: राखी पर अपने साड़ी-सूट लुक को दें रॉयल और ट्रेडिशनल टच। पिंक, मोर डिजाइन, मल्टीकलर, पर्ल ड्रॉप और कुंदन-मीनाकारी जैसे ट्रेंडी झुमके इस फेस्टिव सीजन में आपको सबसे अलग दिखाएंगे। जानें कौन-सा डिजाइन आपके आउटफिट पर जचेगा।

राखी का त्योहार सिर्फ भाई-बहन के प्यार का दिन नहीं, बल्कि अपने लुक को खास बनाने का भी मौका है। अगर आप इस बार साड़ी या सूट के साथ रॉयल और ट्रेडिशनल अंदाज चाहती हैं, तो मीनाकारी झुमके परफेक्ट रहेंगे। इनके रंगीन और खूबसूरत डिजाइन आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे।

पिंक मीनाकारी झुमके

पिंक और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाले मीनाकारी झुमके राखी के लिए बेहद खूबसूरत ऑप्शन हैं। इनका नाजुक डिजाइन पेस्टल, पिंक या क्रीम रंग की साड़ी के साथ शानदार लगेगा। अगर आप सॉफ्ट और फेमिनिन लुक चाहती हैं, तो छोटे मोती या स्टोन डिटेलिंग वाले झुमके चुन सकती हैं।

मोर डिजाइन मीनाकारी झुमके

मोर मोटिफ वाले मीनाकारी झुमके ट्रेडिशनल जूलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हैं। नीले, हरे और गोल्डन रंगों का मेल इन्हें रॉयल बनाता है। इन्हें सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी या एम्ब्रॉयडरी वाले सूट के साथ पहनकर खूबसूरत फेस्टिव लुक मिलेगा।

मल्टीकलर मीनाकारी झुमके

अगर आपको रंग-बिरंगे और अट्रैक्टिव ईयररिंग्स पसंद हैं, तो मल्टीकलर मीनाकारी झुमके ट्राई करें। इस डिजाइन में लाल, हरा, नीला और गुलाबी रंग का बेस्ट कॉम्बीनेशन हैं। ये सिंपल सूट या प्लेन साड़ी के साथ स्टेटमेंट एक्सेसरी की तरह काम करते हैं और पूरे लुक को तुरंत ग्लैमरस बना देते हैं।

इसे भी पढ़ें- सिल्वर बिछिया की फैंसी डिजाइन, सिंधी तीज पर बीवी को दें सुहाग का तोहफा

पर्ल ड्रॉप मीनाकारी झुमके

मीनाकारी के साथ मोती की ड्रॉप डिटेलिंग झुमकों को एलिगेंट और रॉयल लुक देती है। ये डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हें बहुत ज्यादा हैवी जूलरी पसंद नहीं आती। राखी पर इन्हें शिफॉन, जॉर्जेट या सिल्क साड़ी के साथ पहनकर ग्रेसफुल लुक मिलेगा।

कुंदन-मीनाकारी झुमके

कुंदन और मीनाकारी का कॉम्बिनेशन हमेशा रॉयल नजर आता है। बड़े झुमके या झूमकी स्टाइल डिजाइन फेस्टिव आउटफिट के साथ अट्रैक्टीव लगते हैं। इन्हें हैवी सूट, अनारकली या ट्रेडिशनल साड़ी के साथ पहनें। साथ में हल्का नेकपीस और बिंदी आपके पूरे लुक को और खूबसूरत बना सकती है।

इसे भी पढ़ें- सूट हो या साड़ी, राखी पर इन ट्रेंडी बालियों से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

लेटेस्ट बिछिया डिजाइन, मयूर से हाफ मून तक देखें 7 ऑक्सीडाइज्ड पीस
राखी पर बहन को दें खास गिफ्ट, 4K में खरीदें 6 ट्रेंडी असली चांदी पायल