
रक्षाबंधन के खास मौके पर आप कम बजट में भी रॉयल क्वीन जैसी दिख सकती हैं। सोनम कपूर से इयररिंग्स साड़ी, सूट से लगाकर एथनिक वियर में सुंदर दिखेंगे। आपको 500 से हजार रु के अंदर में एक्ट्रेस से फैंसी झुमके से लेकर बालियां तक मिल जाएंगी। तो बिना देरी किए अपने ज्वेलरी बॉक्स को रॉयल लुक दें और इयरिंग्स की शॉपिंग शुरू कर दें।
सोनम कपूर ने गोल्डन सूट के साथ कुंदन के झुमके पहने हैं। साथ में कुंदन का मैचिंग चोकर भी एक्ट्रेस पर जम रहा है। आप चाहे तो हार को स्किप कर सकती हैं। ऐसे झुमके साड़ी सूट या किसी भी एथनिक ड्रेस के साथ जचेंगे। ऐसे इयररिंग्स स्टेटमेंट इयररिंग्स का काम करेंगे। आपको ऐसे झुमके आसानी से ₹500 के अंदर ऑनलाइन मिल जाएंगे।
ब्लैक कलर की साड़ी के साथ हमेशा ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी ही नहीं अच्छी लगती बल्कि आप कुंदन या पोल्की वर्क वाले इयररिंग्स भी पहन सकती हैं। सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की साड़ी के साथ कुंदन का हैवी चोकर और साथ में चांद बली इयररिंग्स पहनी हैं। इयररिंग्स का लुक इसकी लटकन के कारण काफी खास है।
अगर रक्षाबंधन में आप हैवी इयररिंग्स पहन कर नहीं सजना चाहती हैं, तो आप कुंदन के स्टड पहन कर भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे स्टड के साथ आपको कुंदन के हल्के हार पेयर करने चाहिए, जो कि साड़ी सूट के साथ परफेक्ट मैच देंगे। अगर आपने ड्रेस पहना हुआ है, तो कुंदन के स्टड भी काफी खूबसूरत लगेंगे।
और पढ़ें: Raksha Bandhan Mehndi: रक्षाबंधन पर लगाएं सुंदर मेहंदी, नेल पॉलिश की बोतल से बनाएं डिजाइन
बंजारे लुक से लगाकर कुंदन के बर्ड डिजाइन वाले इयररिंग्स भी आप रक्षाबंधन में चुन सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स थोड़े महंगे आते हैं लेकिन दिखने में काफी फैंसी लगाते हैं। इन्हें आप बिना किसी नेकलेस के साथ वेयर करें और खूबसूरत दिखें। सफेद स्टोन के बजाय ड्रेस से मैचिंग स्टोन वाले इयररिंग्स भी अच्छे दिखेंगे।
और पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के लिए राखी 50 रु. में, ट्राई करें मोर पंख से दवाई रैपर वाली हैक्स