Raksha Bandhan Mehndi Designs Photos: रक्षाबंधन मेहंदी की तलाश है लेकिन लगाना नहीं जानती हैं तो घर पर आसानी से लगाएं। नेल पॉलिश की बोतल, छोटा ढक्कन और माचिस की तीली से खूबसूरत फ्लोरल मेहंदी डिजाइन बनाने का आसान हैक जानें।

रक्षाबंधन का त्योहार मेहंदी डिजाइन के बिना अधूरा है। हाथों में में रचा सुर्ख लाल रंग सुंदरता में चार चांद लगा देता है। राखी के त्योहार पर पार्लर से लेकर मेहंदी आर्टिस्ट पहले से बुक होते हैं। हर साल की तरह इस बार मेहंदी लगवाने पर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं तो परेशान हो। घर पर बिना किसी झंझट के खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनाई जा सकती है। यहां देखें नेल पॉलिश की शीशी और माचिस की तीली वाली हैक जो काम आसान करेगा।

मेहंदी लगाने के लिए जरूरी चीजें

  • ताजा और स्मूथ फ्लो वाला मेहंदी
  • नेल पॉलिश की बोतल
  • छोटा गोल प्लास्टिक का ढक्कन
  • माचिस की तीली-टूथपिक

मेहंदी कैसे लगाएं आसान तरीका

  • नेल पॉलिश की चौकोर बोतल के किनारों पर हल्की-हल्की मेहंदी लगाकर स्टांप की तरह हथेलियों पर छाप बनाएं।
  • चौकोर बॉक्स के अंदर छोटे-छोटे गोल ढक्कन से निशान बनाएं
  • गोले के चारों तरफ मेहंदी की मोटी बूंदें रखें और माचिस की तीली से बहार खींचते हुए फ्लोरल शेडिंग इफेक्ट दें
  • फूल के बीच वाले हिस्से में बारीक चेक या जाली बनाकर छोटे-छोटे डॉट्स से सजा दें
  • जब Finger Mehndi के लिए हल्की-हल्की रेखाएं खींचकर क्रिसक्रॉस जाली बना दें, हर जोड़ पर तीली से 4 पुंखड़ी वाला फूल बनाएं
  • कलाई पर सुंदर घुमावदार बेल और पत्तियों क बॉर्डर बनाकर लुक कंप्लीट करें

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर आम्रपाली दुबे के ये मेकअप लुक बढ़ाएंगे खूबसूरती

ये भी पढ़ें- कजरी तीज 2026 पर लगाएं लोटस मेहंदी, सिंपल से हैवी तक ये डिजाइन हैं कमाल

मेहंदी लगाने से पहले रखें ध्यान

  • इस हैक को ट्राई करने से पहले हाथों को साफ करें
  • हैंड क्रीम या लोश या मॉश्चइराइजर बिल्कुल मत लगाएं
  • ज्यादा मोटी मेहंदी लुक खराब कर सकती हैं
  • पहली बार ट्रिक आजमा रही हैं तो कागज पर प्रैक्टिस कर लें

मेहंदी फैलने से कैसे बचाएं ?

नेल पॉलिश बोतल पर ज्यादा मेहंदी लगाने से डिजाइन खराब हो सकती है। ऐसे में कम मात्रा लें और जरूरत पड़ने पर दोबारा मेहंदी लें। माचिस की तीली से डिजाइन बनाते समय ज्यादा जोर मत डालें, वरना पेटल लुक बिगड़ सकता है। अगर पहली बार डिजाइन ज्यादा परफेक्ट नहीं है तो परेशान मत हो, फूल-डॉट्स की मदद से इसे खूबसूरत बना सकते हैं।

View post on Instagram

मेहंदी का रंग गाढ़ा कैसे करें ?

  • हाथों में लगभग 4-5 घंटे मेहंदी लगी रहने दें
  • मेहंदी लगाने के बाद तुरंत हाथ पानी से मत धुलें
  • मेहंदी हल्की सूखने पर 4-5 लौंग का धुआं से हाथों को भाप दें
  • आप चाहे तो सरसों का तेल भी लगा सकती हैं

सोर्स- इंस्टाग्राम