Raksha Bandhan Makeup: रक्षाबंधन पर खास दिखने के लिए आम्रपाली दुबे के इन खूबसूरत मेकअप लुक्स से आइडिया लें। साड़ी, सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्राई करें सॉफ्ट ग्लो और ग्लैम मेकअप।
रक्षाबंधन के दिन स्टाइल का तड़का लगाना है। आउटफिट डिसाइड है लेकिन मेकअप को लेकर परेशान है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। जहां देखें भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के हसीन मेकअप आइडियाज, जो सिंपल होकर भी सेटल लुक देते हैं। इन्हें एथनिक-वेस्टर्न हर ड्रेस पर आप ट्राई कर सकती हैं।
1 ) सॉफ्ट ग्लोइ मेकअप
राखी लुक में साड़ी, सूट पहनना हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस आम्रपाली दुबे का यह लुक हटकर हटकर लुक देगा। इसमें भारी मेकअप की बजाय ने ड्युई फिनिश, सॉफ्ट कंटूरिंग और आंखों पर फोकस होता है। इसे ऑल ओवर स्किन टोन के लिए चुना जा सकता है।

कैसे करें ?
- फेशवॉश, मॉइश्चराइजर और प्राइमर संग स्किन बेस तैयार करें
- स्किन टोन के अकॉर्डिंग Full Coverage Liquid Foundation यूज करें
- चीक बोन्स पर लिक्विड ब्लश का इस्तेमाल करें
- बनाना पाउडर से मेकअप सेट करें
- पलकों पर न्यूड या हल्का ब्राउन आईशैडो लगाएं
- विंग लाइनर और मस्कारा भी लगाएं
- आउटफिट के हिसाब से लिपस्टिक चुनें
- आखिर में सेटिंग स्प्रे से लुक कंप्लीट करें
ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर उम्र को दीजिए मात, जादू चलाएंगी मनीषा कोइराला सी साड़ियां
2) सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक
राखी फंक्शन पर ज्यादा हैवी बेस वाला मेकअप करने की बजाय Soft Glam Makeup चुनें। यह ऐसा लुक है जो ट्रेडिशनल+मॉडर्न मेकअप का शानदार कॉम्बो पेश करता है। इसमें बहुत ज्यादा भारी फाउंडेशन के बिना मेकअप होता है। अगर आप ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं या फिर वार्म टोन स्किन करती हैं तो इसे चुनें।

मेकअप कैसे करते हैं ?
- Skin Prep से शुरुआत करके प्राइमर लगाएं
- स्किन के हिसाब से लाइट टू मीडियम फाउंडेशन चुनें
- पूरे फेस की बजाय गाल, नाक और चिन पर फोकस करें
- बेस को ब्लेंड करें ताकि मेकअप केकी न लगने लगे
- गालों पर हल्का Pink Blush लगाएं
- शाइन के लिए Liquid Highlighter यूज करें
- आई मेकअप के लिए लाइट न्यूड आईशैड लगाएं
- विंग्ड आईलाइनर संग लुक कंप्लीट करें
- ज्यादा डार्क लिप्स की बजाय बैलेंस लिपस्टिक चुनें
ये भी पढ़ें- सिंधी तीज पर लगाएं पायल स्टाइल फुट मेहंदी, देखें 7 खूबसूरत डिजाइन
3) मोनोक्रोमैटिक नो मेकअप लुक
आम्रपाली दुबे ने पिंक साड़ी के साथ बहुत ही मिनिमल लुक वाली Pink Monochromatic Soft Glam Makeup किया है। इस मेकअप की खासियत पिंक टोन है। जहां पिंक ब्लश, पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल होता है। यह मेकअप फेयर स्किन टोन पर ज्यादा खिलता है।

- मेकअप करने का आसान तरीका
- मॉश्चराइजर लगाकर हाइड्रेशन लॉक करें
- लाइट वेट या मीडियम फाउंडेशन से ड्युई बेस बनाएं
- पलकों पर हल्का पिंक-न्यूड आईशैड लगाएं
- स्लीक लाइन Eyeliner लगाना न भूलें
- Apple Cheeks पर पिंक ब्लश लगाएं
- चीकबोन्स पर हल्का सा हाइलाइटर जरूर लगाएं
- इस लुक में लिपिस्टिक सबसे जरूर है, इसलिए सॉफ्ट पिंक या फिर Mauve Pink Lip Shade चुनें
- आखिर में मेकअप फिक्सर संग लुक कंप्लीट करें


