Raksha Bandhan Rakhi Designs: रक्षाबंधन 2026 पर महंगी राखी खरीदने की जरूरत नहीं। घर में मौजूद सामान और 50 रुपये से कम खर्च में मोर पंख व दवाई के रैपर से बनाएं खूबसूरत =राखी।

रक्षाबंधन पर राखियों के दाम आसमान छूते हैं। धागे वाली 80 रु. तक स्टोन-कुंदन पर यह राखियां 150-500 रु. तक मिलती हैं। बाजार में मिलने वाली इतनी महंगी राखियों को क्यों न घर पर केवल 50 के अंदर तैयार किया जा सकता है। यहां देखें दवाई के रैपर और मोर पंख की मदद से राखी बनाने का आसान तरीका।

50 रु. में राखी बनाई जा सकती है?

इस बजट में राखी बनाने के लिए पूरा सामान खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में कार्डबोर्ड,दफ्ती पुराने शादी के कार्ड और दवाई के पत्ते होते हैं। अगर कुछ सामान खरीदना पड़ा तो छोटे कुंदन, मोती और चेन 10-10 रु. में मिल जाएंगे।

मोर पंख राखी

मोर पंख भगवान श्री कृष्ण का प्रिय है। इसकी मदद से खूबसूरत और यूनिक राखी बनाई जा सकती है, जो भाई के हाथों में प्रीमियम लगेगी।

राखी बनाने का सामान

  • एक छोटा मोर पंख
  • पतली कार्डशीट
  • क्राफ्ट ग्लू
  • गोल्डन बॉल चेन
  • स्टोन चेन
  • गोल कुंदन स्टोन
  • रेशमी लाल धागा या मौली

घर पर राखी बनाने का आसान तरीका

  • कार्डशीट के टुकड़े पर ग्लू लगाएं
  • अब मोरपंख को बीच में चिपका दें
  • मोर पंख के चारों ओर राउंड शेप में स्टोन लगाएं
  • धीरे-धीरे गोल्डन नग, कुंदन की लेयरिंग करें
  • काम पूरा होने के बाद 30 मिनट सूखने रख दें
  • अब किनारे की अतिरिक्त शीट को हटाकर गोल राखी तैयार करें
  • राखी के धागे के लिए लाल धागे में सफेद-मोती डालकर पिरो लें
  • अब गोल बेस के पीछे ग्लू की मदद से अच्छी तरह से चिपका दें

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर लगाएं सुंदर मेहंदी, नेल पॉलिश की बोतल से बनाएं डिजाइन

View post on Instagram

दवाई के रैपर से कुंदन राखी

यह Unique DIY Rakhi Ideas है। जहां दवाई क खाली पत्ते से सुंदर सी राखी तैयार की गई है। आप भी ऐसा ही कुछ अपने भाई के लिए बना सकती हैं।

राखी बनाने की सामग्री

  • खाली दवा का पत्ता
  • लाला नेल पॉलिश
  • कार्डशीट और कैंची
  • स्टोन चेन,बॉल चेन
  • कुंदन स्टोन
  • मोती और धागा

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर आम्रपाली दुबे के ये मेकअप लुक बढ़ाएंगे खूबसूरती

रक्षाबंधन के लिए राखी कैसे बनाएं ?

  • रैपर का अंदरुनी हिस्सा अच्छे से साफ करें
  • रेड कलर से पेंट कर सूखने रख दें
  • अब स्टोन के साइज का रैपर काट लें
  • कार्डशीट पर लाल प्लास्टिक को चिपका दें
  • किनारों पर एक लाइन गोल्डन बॉल चेन लगाएं
  • दूसरी लाइन पर डायमंड स्टोन चेन चिपकाएं
  • सबसे बाहरी लेयर में कुंदन स्टोन को फूल की तरह सजाएं
  • अतिरिक्त कार्डशीट काटकर पीछे मोी पिरोया हुआ धागा चिपका दें
  • बस आपकी खूबसूरत सी राखी तैयार है
View post on Instagram

दवाई के रैपर से राखी बनाने के टिप्स

दवाई के पत्ते से राखी बनाते वक्त किनारों को घिसकर अच्छी तरह से चिकना कर लें नहीं तो नुकीला हिस्सा कट दे सकता है। यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका ध्यान रखें।

DIY Rakhi को मजबूत कैसे बनाएं ?

  • कार्डशीट अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल करें
  • क्राफ्ट ग्लू या फिर ग्लू गन का यूज करें
  • ज्यादा भारी मोती और स्टोन न लगाएं
  • धागा हमेशा मोटा और अच्छी क्वालिटी का चुनें

सोर्स- इंस्टाग्राम