स्किनी पैरों को भरा-भरा दिखाएंगी 5 चांदी पायल, बनवाएं ऐसी सिल्वर एंकलेट डिजाइन

Published : Feb 03, 2026, 05:21 PM IST
सिल्वर एंकलेट डिजाइंस

सार

Silver Jewelry Anklet Designs for Skinny Legs: पतले पैरों के लिए सही पायल डिजाइन चुनना जरूरी है। ये 5 स्टाइल पैरों को वॉल्यूम और ग्रेसफुल लुक देंगे।

बहुत-सी महिलाओं की ये शिकायत होती है कि पैर पतले हैं, इसलिए पायल पहनने पर वो उभरकर नहीं दिखती है। लेकिन सच्चाई ये है कि समस्या पैरों में नहीं, पायल के गलत डिजाइन सिलेक्शन में होती है। अगर आपकी एंकल स्लिम है और आप चाहती हैं कि पायल पहनते ही पैर भरे-भरे, फेमिनिन और ग्रेसफुल लगें, तो ये 5 सिल्वर पायल डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट रहेंगी।

डबल लेयर चेन सिल्वर पायल देगी इंस्टेंट वॉल्यूम

स्किनी पैरों के लिए डबल लेयर या मल्टी-चेन पायल सबसे बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है। इसमें दो पतली चेन एक साथ जुड़ी होती हैं, जिससे एंकल एरिया चौड़ा दिखता है। ये पैरों को भरा-भरा इफेक्ट देती है। साथ ही सिंपल होते हुए भी स्टाइलिश लगती है। ट्रेडिशनल सूट, साड़ी और कुर्ता सेट के साथ डेली और एथनिक दोनों लुक में फिट रहेगी।

और पढ़ें -  स्टोन वर्क गोल्ड हूप्स & टॉप्स इयररिंग, 2 ग्राम वजन में 7 नए डिजाइंस

हैवी घुंघरू वाली चांदी पायल डिजाइन

घुंघरू वाली पायल हमेशा से पतले पैरों को बैलेंस्ड दिखाने का क्लासिक तरीका रही है। इस डिजाइन में मोटी चेन, पास-पास लगे छोटे घुंघरू और हल्की आवाज खूब अट्रैक्शन बढ़ाती है। इससे एंकल पर विज़ुअल वेट बढ़ता है और पैर स्लिम नहीं लगते हैं।

चौड़ी कड़ा स्टाइल सिल्वर एंकलेट डिजाइन

अगर आप चाहती हैं कि पैर एकदम डिफाइंड और स्ट्रॉन्ग दिखें, तो कड़ा स्टाइल या चौड़ी सिल्वर पायल बेस्ट रहेगी। ये एंकल को क्लियर शेप देती है और स्किनी लेग्स में चौड़ाई ऐड करती है। अगर आप इसे लेती हैं तो मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों वाइब देगी। साथ ही अनारकली, प्लाजो सूट और लहंगे के साथ बेहद सुंदर दिखेगी।

और पढ़ें -  बीड्स-स्टोन वर्क गोल्ड ब्रेसलेट, लेडीज लुक के लिए 5 डिजाइन

मोती और बीड्स वर्क वाली सिल्वर पायल 

सॉफ्ट फुलनेस इफेक्ट चाहिए तो मोती और बीड्स वर्क वाली सिल्वर पायल चुनें। जी हां, पतले पैरों पर अगर आप बहुत हार्ड डिजाइन नहीं चाहतीं, तो मोती या सिल्वर बीड्स वाली पायल चुनें। इस डिजाइन का लॉजिक ये है कि मोती एंकल के चारों ओर स्पेस भरते हैं। साथ ही पैर सॉफ्ट और फेमिनिन लगते हैं। ऐसी हल्की-फुल्की पायल भी फुल लुक देती है।

फैशन संग कवरेज देगी ब्रॉड प्लेट डिजाइन सिल्वर पायल

आजकल ट्रेंड में है ब्रॉड प्लेट या फ्लैट डिजाइन वाली चांदी पायल, जो पतले पैरों के लिए गेम-चेंजर साबित होती है। ये एंकल एरिया को कवर करती है। इससे पैर लंबे और बैलेंस्ड दिखते हैं। ये मिनिमल होते हुए भी स्टेटमेंट बनती है। जींस-कुर्ती से लेकर साड़ी तक सब पर जचती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

गोल चेहरे के लिए बेस्ट 6 Gold Thread Earrings, मिलेगा ग्लैमरस लुक
Silver Painjan Price: हर चाल में रौनक, ₹5000 में चांदी पांजी पायल