
अगर आप ऐसी जूलरी चाहती हैं जो डेली भी पहनी जाए और फेस्टिव लुक भी दे, तो सिल्वर कटस्टोन बैंगल बेस्ट ऑप्शन हैं। ये चूड़ियां ब्रेसलेट की तरह स्लिम और क्लासी लगती हैं, और पहनने में बेहद लाइट भी होती हैं। सिल्वर की सबसे खास बात ये है कि यह हर स्किन टोन और हर आउटफिट कुर्ती, साड़ी, जीन्स-टॉप सबपर मैच हो जाती है। यहां जानें 10 स्टाइलिश और लेटेस्ट कट-स्टोन सिल्वर बैंगल डिजाइन, जो रोज पहनने वाले मिनिमल से लेकर फेस्टिव ग्लैम तक आपको देंगे।
इस सिल्वर बैंगल में फ्रंट पर एक या कई छोटे व्हाइट स्टोन्स लगे होते हैं। यह बहुत स्लीक, एलिगेंट और ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट है। जीन्स-टॉप और प्लेन कुर्ती दोनों के साथ क्लीन और सोबर लुक देता है।
और पढ़ें - एंकलेट को हिंदी में क्या कहते हैं? जूलरी लवर भी होंगे कनफ्यूज
इस डिजाइन में नीला, पिंक, ग्रीन जैसे मल्टी-कलर स्टोन्स होते हैं जो इसे पार्टी-वियर लुक देते हैं। मल्टी कलर कटस्टोन पार्टी सिल्वर बैंगल हल्की साड़ियों और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पर बहुत चमकता है। खासकर मेहंदी और हल्दी फंक्शन में बेस्ट हैं।
ग्रीन स्टोन वाली सिल्वर चूड़ियां हमेशा रॉयल दिखती हैं। यह प्लेन सिल्वर के साथ बहुत खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाती हैं। शादी या फेस्टिव में मिनिमल लेकिन रिच जूलरी चाहें तो यह डिज़ाइन टॉप-पिक है।
सिल्वर स्क्वायर स्टोन चूड़ियां मॉडर्न और एस्थेटिक लुक देती हैं। इनके पतले फ्रेम के साथ एक या दो स्टोन लगे होते हैं। वेस्टर्न लुक—शर्ट, ट्राउजर, प्लेन शॉर्ट कुर्ती में बहुत क्लासी लगती है।
और पढ़ें - 22KT गोल्ड कुंदन चूड़ियां, 6 डिजाइन गिफ्ट के लिए प्रीमियम
ऑक्सीडाइज्ड फिनिश इसे बोहो और एथनिक, दोनों वाइब देती है। ब्लैक स्टोन इसे यूनिक और स्टेटमेंट बनाते हैं। फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती, कोटरी सेट या खादी आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच रहते हैं।
यह थोड़ा मोटा कड़ा-स्टाइल बैंगल होता है जिसमें पिंक या रूबी स्टोन लगे रहते हैं। यह हर फेस्टिव या शादी के आउटफिट में एक ग्लैम टच देता है। ब्राइड्समेड जूलरी के लिए ये रूबी पिंक कट स्टोन सिल्वर कड़ा बढ़िया डिजाइन है।
लीफ शेप स्टोन्स इसका फेमिनिन और सॉफ्ट लुक बढ़ाते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें मिनिमल लेकिन डिजाइनर चीजें पसंद हैं। हल्के सूट और फ्लोई ड्रेसेस में बहुत प्यारा लगता है।
दोनों सिरों पर 2 बड़े स्टोन्स वाले ओपन-स्टाइल बैंगल रियल में बहुत ट्रेंडी हैं। इन्हें पहनना बहुत आसान है और ये वॉच या दूसरी चूड़ियों के साथ स्टैक में भी अच्छे लगते हैं।
यह एक स्टेटमेंट पीस है जिसमें ओवल शेप का बड़ा स्टोन लगा होता है। पार्टी, रिसेप्शन या फोटोशूट में यह आपकी पूरी लुक को हाइलाइट कर देता है। अकेला पहनना ही काफी होता है।
पर्ल और सिल्वर का कॉम्बिनेशन हमेशा एवरग्रीन है। यह सॉफ्ट, सोबर और बेहद एलीगेंट दिखता है। कॉलेज, ऑफिस और फेस्टिव हर जगह एकदम फिट ऑप्शन है।