22kt Gold Kundan Bangles Designs: 22 कैरेट गोल्ड की कुंदन चूड़ियां ट्रेंड में हैं। ये शादी, त्योहार और डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं। यहां देखें लेटेस्ट रॉयल और एलिगेंट लुक वाले फैंसी डिजाइंस।

आजकल ज्वेलरी में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्रेंड कुंदन वर्क वाली 22 कैरेट गोल्ड चूड़ियां है। कुंदन बैंगल न सिर्फ शादी–फंक्शन में बल्कि फेस्टिव वियर, फैमिली गेट-टूगेदर और डेली रॉयल लुक में भी खूब चल रही हैं। इनका ग्लो, कलर कॉन्ट्रास्ट और राजस्थानी फिनिश इन्हें हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट बनाता है। अगर आप नई गोल्ड चूड़ियां लेने का प्लान कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए नए और बेस्ट कुंदन बैंगल ट्रेंडी डिजाइंस लेकर आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थानी रॉयल्टी देगा रेड-ग्रीन कुंदन गोल्ड बैंगल

यह रेड-ग्रीन कुंदन गोल्ड बैंगल डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंडी है। लाल और हरे कुंदन की चमक 22KT गोल्ड के साथ मिलकर एक क्लासिक राजस्थानी ग्लो देती है। दुल्हनें से लेकर पार्टी-वियर तक, हर मौके पर मैच होती है। साड़ी, लहंगा और अनारकली पर बेहद खूबसूरत लगती है। 

और पढ़ें - एंकलेट को हिंदी में क्या कहते हैं? जूलरी लवर भी होंगे कनफ्यूज

मॉडर्न पॉलीश्ड व्हाइट कुंदन बैंगल 

अगर आप ज्यादा कलरफुल नहीं चाहतीं, तो व्हाइट कुंदन वाली बैंगल्स सबसे परफेक्ट चॉइस हैं। किसी भी आउटफिट पर चल जाती हैं। डेली-फेस्टिव लुक में भी पहन सकती हैं। पतली और एलीगेंट होने से हाथों को स्लिम लुक देती हैं। 

ओपन-सेट कुंदन बैंगल डिजाइन

फ्लावर और लीफ मोटिफ के साथ आने वाले ओपन-सेट कुंदन बैंगल डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जिन्हें फाइन डिटेलिंग पसंद है। गोल्ड बेस पर फ्लावर और लीफ शेप में कुंदन फिट किया जाता है। लाइटवेट होते हुए भी हाथों में रिच लुक देता है। फ्यूजन वियर जैसे स्कर्ट–टॉप, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पर भी खूब जमता है।

शादी के लिए ब्राइडल हैवी कुंदन चूड़ियां

अगर शादी या बड़ी रस्म है, तो यह डिजाइन परफेक्ट है। चौड़ी चौड़ी चूड़ियों पर बड़ा कुंदन वर्क मोती, मीना वर्क और गोल्ड फिनिश मिलकर रॉयल ग्रेस देती है हाथों में पहनते ही पूरा ब्राइडल सेट कंप्लीट लगता है।

और पढ़ें - 1 साल की बेबी गर्ल के लिए सिल्वर कड़ा, बर्थडे गिफ्ट के लिए 8 डिजाइन

एंटिक फिनिश कुंदन बैंगल

यह आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। गोल्ड को हल्की एंटीक फिनिश दी जाती है कुंदन का कलर थोड़ा ऑफ-व्हाइट या पेस्टल रखा जाता है यह डिजाइन पुराने जमाने की ज्वेलरी जैसा रिच लुक देता है, लेकिन पहनने में बहुत मॉडर्न लगता है। 

पतली स्टैक्ड कुंदन बैंगल डेली वियर की पसंद

अगर आप रोज़ाना पहनने वाली और हल्की चूड़ियां चाहती हैं। 3–7 पतली कुंदन बांग्ल्स को एक साथ स्टैक किया जाता है इनमें हल्की कुंदन लाइन या छोटे कुंदन डॉट्स का मिनिमल वर्क होता है यह डिजाइन सादगी के साथ एलीगेंस भी देता है। 

रोजगोल्ड डुअल-टोन कुंदन बैंगल

ये आज की मॉडर्न महिलाओं की पसंद हैं। 22KT गोल्ड बेस पर हल्की रोजगोल्ड टच बीच में व्हाइट या रेड कुंदन किसी भी वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ मैच हो जाता है देखने में बहुत प्रीमियम और ट्रेंडी लगता है।