ग्लास बैंगल्स के साथ करें सिल्वर चूड़ियों की पेयरिंग, कलाई पर मिलेगा रॉयल और क्लासी लुक

Published : Jun 08, 2026, 11:30 AM IST
 Glass bangles styling with Silver bangles

सार

Silver Bangles Design: कांच की चूड़ियों के साथ कौन-से सिल्वर बैंगल्स अच्छे लगते हैं? ग्लास बैंगल्स को स्टाइलिश लुक कैसे दें? शादी और पार्टी के लिए कौन-सा चूड़ी सेट चुनना चाहिए? ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर कड़े किस आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं? जानें-

Glass Bangles Styling: जब भी हम सूट, साड़ी या लहंगा पहनते हैं, तो उसका लुक तब पूरा होता है जब हाथों में खूबसूरत चूड़ियां सजी हों। आज के समय में चूड़ियां केवल श्रृंगार का हिस्सा नहीं रहीं, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट बन चुकी हैं। खासकर सिंपल कांच की चूड़ियों के साथ सिल्वर बैंगल्स और कड़ों की पेयरिंग करके उन्हें और भी अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। अगर आप भी अपने एथनिक आउटफिट के साथ स्टाइलिश चूड़ी सेट तैयार करना चाहती हैं, तो ये सिल्वर और ग्लास बैंगल्स के कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करें।

सिल्वर बैंगल्स के साथ ग्लास चूड़ियों का सेट

अगर आपको मोनोटोन और मिनिमल लुक पसंद है, तो यह कॉम्बिनेशन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। सिल्वर बैंगल्स के साथ सफेद रंग की ग्लास चूड़ियां बेहद एलिगेंट और क्लासी दिखाई देती हैं। यह सेट खासतौर पर ब्लैक, व्हाइट और पेस्टल कलर के आउटफिट्स के साथ शानदार लगता है।

और पढे़ं- प्लेन कांच की चूड़ियों की चमक बढ़ाएंगे 4 कंगन डिजाइन, खरीदें 200 के अंदर

स्टाइलिश बैंगल सेट डिजाइन

सिंपल चूड़ियों में थोड़ा ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो सिल्वर रेक्टेंगल बीड्स या स्टोन डिटेलिंग वाले बैंगल्स चुन सकती हैं। इन्हें कांच की चूड़ियों के साथ पहनने पर पूरा सेट बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो मिनिमल लुक के साथ थोड़ा फैशनेबल टच भी चाहती हैं।

सिल्वर घुंघरू बैंगल डिजाइन

कश्मीरी स्टाइल के घुंघरू वाले सिल्वर बैंगल्स आजकल महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में हैं। लाल, हरी या काली कांच की चूड़ियों के साथ इनकी पेयरिंग बेहद खूबसूरत एथनिक लुक देती है। घुंघरुओं की हल्की सी झंकार इस डिजाइन को और भी खास बना देती है। सूट, साड़ी और लहंगे के साथ यह बैंगल सेट बेहद क्लासी लगती है।

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर कड़े विद ग्लास बैंगल्स

अगर आप ट्रेडिशनल और बोहो लुक का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर कड़े और ग्लास बैंगल्स का सेट बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। लाल या हरे रंग की कांच की चूड़ियों के साथ ऑक्सिडाइज्ड कड़े काफी खूबसूरत लगते हैं। इनमें मौजूद नक्काशी और घुंघरू डिटेलिंग पूरे सेट को रिच और यूनिक लुक देती है।

हैवी सिल्वर बैंगल सेट

शादी, रिसेप्शन या किसी बड़े फंक्शन के लिए हैवी सिल्वर बैंगल सेट सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें चौड़े सिल्वर कड़े, कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स और पतली सिल्वर चूड़ियों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। कांच की चूड़ियों के साथ पेयर किया गया यह सेट कलाई को रॉयल और ग्रैंड लुक देता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्या सिल्वर बैंगल्स को कांच की चूड़ियों के साथ पहन सकते हैं?

हां, सिल्वर बैंगल्स और ग्लास चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडिंग माना जाता है।

2. शादी के लिए कौन सा सिल्वर बैंगल सेट बेहतर रहेगा?

घुंघरू वाले हैवी सिल्वर बैंगल्स और चौड़े कड़ों वाला सेट शादी और पार्टी वियर के लिए सबसे अच्छा रहता है।

3. ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर कड़े किस रंग की चूड़ियों के साथ अच्छे लगते हैं?

लाल, हरे, काले और सफेद रंग की कांच की चूड़ियों के साथ ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर कड़े बेहद अच्छे लगते हैं।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

1000Rs में सिल्वर रिंग, गर्लफ्रेंड गिफ्ट के लिए फैंसी डिजाइन
गोल्ड प्लेटेड चोकर के 6 मिनिमल डिजाइन,भाई की शादी में करें वियर