Kangan Design for glass chudi:  प्लेन चूड़ियों के साथ कौन से कंगन सबसे अच्छे लगते हैं? मीनाकारी और टेंपल कंगन में क्या खास अंतर है? सिल्वर साड़ी के साथ कौन से कंगन डिजाइन ट्राई करें?

कम कीमत में अगर कांच की चूड़ियों को सजाना चाहती हैं, तो आपको प्लेन चूड़ियों के साथ कम कीमत में आने वाले कंगन खरीदने चाहिए। फैशनेबल कंगन आपको मात्र 200 से 500 रु की रेंज में मिल जाएंगे। ऐसे कंगन न सिर्फ प्लेन ग्लास बैंगल के साथ बल्कि स्पारकल चूड़ियों के साथ भी अच्छे लगते हैं। जानिए ऑनलाइन किस तरह की बैंगल ऑनलाइन खरीदी जा सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुंदन कंगन डिजाइन

मीशो से लेकर विभिन्न वेबसाइट में कुंदन के कंगन आसानी से 200 रु के अंदर मिल जाते हैं। ऐसे कंगन को आप ग्रीन चूड़ियों के साथ आसानी से पेयर कर सकते हैं। कंगन में चौड़े या पतले सभी प्रकार के डिजाइन मिल जाते हैं। आप चाहे तो गोल्डन रंग के या फिर किसी खास रंग के कुंदन कंगन खरीद सकती हैं। 

मीनाकारी कड़ा डिजाइन

मीनाकारी कड़ा डिजाइन में विभिन्न रंग इसे बेहद खास बनाते हैं। ऐसे कंगन में कुंदन वर्क भी होता है। आप प्लेन चूड़ियों के साथ ऐसे कंगन भी चुन सकती हैं। मीनाकारी कुंदन आपको 200 से 500 रु के अंदर ऑनलाइन मिल जाएंगे। 

टेंपल डिजाइन कंगन

टेंपल डिजाइन के कंगन दिखने में काफी हैवी होते हैं और प्लेन चूड़ी के साथ अच्छे लगते हैं। ऐसे कंगन में हाथी, मयूर से लेकर गॉडेस चित्र होते हैं। आप ऐसे बैंगल डिजाइन के साथ कांच की चूड़ियां पहनें और एलिगेंट लुक पाएं। बैंगल्स को आप चाहे, तो बिना चूड़ियों के साथ भी पहन सकती हैं। ऐसी बैंगल्स में पेंच लगे होते हैं, जिसके कारण इन्हें पहनना और उतारना बेहद कठिन होता है। 

और पढ़ें: ₹50 में सिम्पल मोती स्टड, 15 साल की बेटी के लिए गर्ली डिजाइन

ऑक्सीडाइज्ड कंगन डिजाइन

आप ब्लैक या फिर सिल्वर प्लेन चूड़ियों की चमक को बढ़ाने के लिए आप ऑक्सीडाइज कंगन के डिफरेंट डिजाइन चुन सकते हैं। ऐसे डिजाइन को सिल्वर शेड साड़ियों के साथ ट्राय किया जा सकता है। आपको सिंपल और सोबर लुक वाली चूड़ियों को बैंगल बॉक्स में रखना चाहिए। 

और पढ़ें: मेटल छोड़ लें मोती-माला वाली डिजाइन, देखें बीडेड इयररिंग की फैंसी लुक