Simple Pearl Stud Design: 15 साल की लड़कियों के लिए मोती स्टड इयरिंग्स की कौन सी न्यू डिजाइन मार्केट में अवेलेबल हैं? क्या मोती स्टड इयरिंग्स डेली वियर के लिए सही हैं? 2026 में कौन-से मोती स्टड डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं?

फैशन और स्टाइल हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। फैशन वर्ल्ड में हर दिन चेंज देखने को मिलता है। इसी बीच आपको बताते हैं कि मार्केट में कुछ न्यू डिजाइन्स के मोती स्टड आए हैं, जिनकी डिमांड भी खूब हैं। अगर आप अपनी 15 साल की बेटी के लिए सिंपल, स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली इयरिंग्स तलाश रही हैं तो आपको 50 रुपए के अंदर कई यूनिक मोती स्टड डिजाइन मिल जाएंगे। ये डिजाइन डेली यूज और पार्टी लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। इससे आप अपनी बेटी के लुक को एलिगेंट और ग्लैमरस टच दे सकते हैं। जानिए कौन-से डिजाइन हैं ट्रेंड में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. डिजाइनर मोती स्टड

डिजाइनर मोती स्टड की इन दिनों मार्केट में काफी डिमांड हैं। इस तरह के स्टड में कट लीफ्स के साथ सफेद मोती लगे हैं, जो लुक वाइज काफी सुंदर दिखते हैं। इस तरह से स्टड आपकी बेटी डेली वियर में भी यूज कर सकती हैं। ये बहुत ही कम दाम में शॉप्स पर अवेलेबल हैं। इन्हें आप 50 रुपए भी लें सकते हैं।

2. कट वर्क मोती स्टड

टीन गर्ल्स में कट वर्क मोती स्टड का ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा है। इस तरह के स्टड में लीफ कट के साथ बारीक मोतियों को सेट किया गया है। ये दिखने में काफी सुंदर होते हैं और पहनने पर ग्रेसफुल लुक देते हैं। इन्हें लड़कियां डेली या फिर अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में कैरी कर सकती हैं। ये स्टड हर आउटफिट पर एकदम परफैक्ट मैच करेंगे।

ये भी पढ़ें.. गोल्ड पॉलिश रानीहार, 500Rs में खरीदें 7 सदाबहार डिजाइन

3. लीफ डिजाइन मोती स्टड

लीफ डिजाइन मोती स्टड अपनी न्यू डिजाइन्स की वजह से खूब पसंद किए जा रहे हैं। टीन गर्ल्स के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इन्हें वे डेली वियर में कैरी कर सकती हैं। इस डिजाइन में पतली-पतली पत्तियों के साथ सफेद मोतियों को अटैच किया गया है, जिससे इनका लुक और शानदार दिखता हैं। इन्हें आप 50 रुपए में खरीद सकते हैं।

4. बेल मोती स्टड

यंग गर्ल्स अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइल होती है। ऐसे में वे बेल मोती स्टड अपने किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह के स्टड में गोल्डन बेलों के साथ ऑफ व्हाइट मोतियों को सेट किया गया है। गोल्डन बेलों की वजह से दिखने में ये बहुत क्लासिक लगते हैं।

ये भी पढ़ें.. थ्रेड एम्ब्रॉयडरी इयरिंग्स की 7 नई डिजाइन, पहनें और पार्टी में छा जाए

5. फ्लावर डिजाइन मोती स्टड

फ्लावर डिजाइन मोती स्टड टीन गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। इनमें सेंटर में बड़ा सफेद मोती होता है और इसके आसपास छोटे-छोटे सफेद मोती गोल्डन टीप के साथ लगे होते हैं। ये लुक वाइज काफी रॉयल दिखते हैं। इन्हें भी डेली में पहना जा सकता है। इस तरह के स्टड की डिमांड खूब है और इन्हें 50 रुपए में आसानी से खरीदा जा सकता है।