Silver Bracelet Design: चांदी के ब्रेसलेट आजकल महिलाओं के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी ऑफिस और पार्टी के लिए स्टाइलिश ज्वेलरी ढूंढ रही हैं, तो देखें चेन, ट्विस्टेड कड़ा, एडजस्टेबल और पीकॉक डिजाइन वाले खूबसूरत सिल्वर ब्रेसलेट।
आजकल सिल्वर ज्वेलरी एक बार फिर फैशन में लौट आई है। सोने की ज्वेलरी के मुकाबले यह किफायती ऑप्शन हो सकती है। इसके अलावा, चांदी की ज्वेलरी की सही देखभाल की जाए, तो इसे लंबे समय तक पहना जा सकता है। इसकी खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन आपको मॉडर्न के साथ क्लासी लुक भी देती हैं। अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया शामिल करना चाहती हैं, तो ये सिल्वर ब्रेसलेट डिजाइन ट्राई करें।
25
चेन डिजाइन सिल्वर ब्रेसलेट
चेन डिजाइन वाले सिल्वर ब्रेसलेट यंग महिलाओं की पसंद बनते जा रहे हैं। इस तरह के ब्रेसलेट में पीछे की तरफ एडजस्टेबल चेन दी जाती है, जिससे इसे कलाई के हिसाब से छोटा या बड़ा किया जा सकता है। वहीं, सामने की तरफ खूबसूरत पत्तियों की डिजाइन बनी होती है। इसमें अमेरिकन डायमंड की चमकदार डिटेलिंग भी देखने को मिलती है। ऑफिस, कैजुअल आउटिंग और छोटी पार्टियों के लिए यह डिजाइन शानदार विकल्प है।
अगर आपको थोड़ा हैवी और एलिगेंट लुक पसंद है, तो ट्विस्टेड सिल्वर कड़ा ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट में चांदी की पट्टियों को ट्विस्ट करके डिजाइन तैयार किया जाता है। यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है और इसे आप साड़ी, सूट या वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं। डेली वेयर से लेकर खास मौकों तक, यह डिजाइन आपकी कलाई को स्टाइलिश लुक दे सकता है।
45
एडजस्टेबल सिल्वर ब्रेसलेट डिजाइन
आजकल एडजस्टेबल सिल्वर ब्रेसलेट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि इन्हें अपनी कलाई के साइज के अनुसार आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। पत्तियों की डिजाइन वाला सिल्वर ब्रेसलेट खासतौर पर डेली वेयर के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसकी हल्की और खूबसूरत डिजाइन आपको बिना ज्यादा तामझाम के स्टाइलिश लुक देती है।
55
पीकॉक डिजाइन सिल्वर ब्रेसलेट
अगर आप कुछ यूनिक और ट्रेडिशनल टच वाला ब्रेसलेट पहनना चाहती हैं, तो पीकॉक यानी मोर डिजाइन वाला सिल्वर ब्रेसलेट चुन सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट में एक तरफ मोर का चेहरा और दूसरी तरफ उसके खूबसूरत पंखों की बारीक नक्काशी की जाती है। इसका एडजस्टेबल पैटर्न इसे पहनने में सुविधाजनक बनाता है। यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हें ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ मॉडर्न स्टाइल पसंद है।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।