सुहागन का ससुराल में बढ़ेगा रुआब, जब पहनेंगी सिल्वर बिछिया की लेटेस्ट डिजाइंस

Published : Jun 11, 2025, 12:21 PM ISTUpdated : Jun 11, 2025, 12:25 PM IST
toe rings

सार

Toe Rings Designs: शादी के बाद सुहाग की पहचान मंगलसूत्र, सिंदूर के बाद बिछिया से होती है। हर शादीशुदा महिला के पैरों की शान बिछिया होती है। डेली वियर या फेस्टिव सीजन के लिए यहां कुछ बिछिया डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप रिक्रिएट कर सकती हैं।

Toe Rings Designs: सुहागिन महिलाओं का श्रृंगार बिछिया (bichhiya design) के बिना अधूरा माना जाता है। डेली यूज से लेकर पर्व त्योहार में वो इसे पहनकर ट्रेडिशन के साथ-साथ अपने पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ाती हैं। अगर आपकी शादी होने जा रही है तो अभी से कुछ खूबसूरत बिछिया अपने ज्वेलरी बॉक्स में रख लें और वहां पर आप बदल-बदलकर पहनें।सास-ननद सब डिजाइंस की तारीफ करेंगी।

मिनिमलिस्ट बिछिया डिजाइन

अगर आप कुछ सिंपल लेकिन स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो पतली और साधारण सिल्वर बिछिया एकदम परफेक्ट हैं। ये रोजमर्रा के पहनावे में भी खूबसूरती जोड़ती हैं। आप मिनिमलिस्ट  बिछिया डिजाइंस 200 से 500 के अंदर खरीद सकती हैं।

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर डिजाइस

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ-साथ कुछ यूनिक डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो ऑक्सिडाइज्ड फिनिश वाली बिछिया परफेक्ट है। इसे आप एथनिक आउटफिट्स के साथ पहनकर इतरा सकती हैं।

फ्लोरल बिछिया डिजाइन

फूलों की डिजाइन वाली बिछिया हर उम्र की महिलाओं को खूब पसंद आती है। यह एक ट्रेडिशनल टच देने के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देती हैं। इस तरह के डिजाइन आपको 500-1000 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।

नग बिछिया डिजाइन

छोटे व्हाइट या रंगीन नग से जड़ी हुई सिल्वर बिछिया बहुत ही खूबसूरत लगती है। फेस्टिव मौकों के लिए बेस्ट चॉइस हैं। ये नज़रें खींचने का काम करती हैं।

बिग साइज बिछिया डिजाइन

अगर आपको बड़े साइज का बिछिया डिजाइन पसंद है तो इस पैटर्न को देख सकती हैं। राउंड शेप और जटिल कट से बने हुए इस बिछिया डिजाइंस को आप पर्व त्योहार के मौके पर रिक्रिएट कर सकती हैं।

मोर बिछिया डिजाइन

आप कुछ यूनिक और ऑक्सीडाइज में पहनना चाहती है तो इस बिछिया डिजाइन को देख सकती हैं। मोर के कट में बने इस तरह के बिछिया आपको 600 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।

रोज कट और जालीदार फ्लावर बिछिया

यहां पर आप दो तरह के बिछिया डिजाइंस देख रही होंगी एक रोज कट में बनी बिछिया और दूसरा फ्लावर कट में जालीदार बिछिया। दोनों ही ऑक्सीडाइज सिल्वर में बने हैं। पैरों में पहनने के बाद इसका लुक एक अलग तरह से ही आता है। आप भी इसे 1000 से 2000 रुपए में खरीद सकती हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

हेयरस्टाइल कोई भी, लगाएं 6 रोज गोल्ड हेयर एसेसरीज और पाएं न्यू लुक
फ्लोरल-राउंड नहीं, 2025 में अंगूठा से पाइपवाली बिछिया का रहा फैशन