
Fancy Jewellery design: एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने यूनिक फैशन, आउटफिट्स और ज्वेलरी के लिए जानी जाती है। उम्र चाहे 40 हो या 50, सोनम कपूर के लुक को रीक्रिएट करना बेस्ट ऑप्शन है। हाल ही में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया में कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। सोनम कपूर का स्कर्ट के साथ मैटल एलिफेंट हैंडबैग देखने लायक है। फेस्टिवल सीजन में आप खास मौको पर सोनम कपूर के ज्वेलरी लुक को रीक्रिए करके तारीफे पा सकती हैं।
सोनम कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वेस्टर्न आउटफिट्स को भी नया अंदाज दिया जा सकता है। एक्ट्रेस ने स्कर्ट के साथ हैवी ऑक्सीडाइज नेकलेस और हैवी पायल पहनी है। हैवी पायल आमतौर पर साड़ी, लहंगा या सूट के साथ पहनी जाती है। एक्ट्रेस के इस लुक को आप लॉन्ग या नी लेंथ स्कर्ट के साथ रीक्रिएट करके देखें और तारीफे पाएं।
सोनम कपूर ने कुछ दिन पहले पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया था। उस दौरान एक्ट्रेस ने कानों में इयरकफ पहन सिंपल लुक को खास बना दिया। भले ही एक्ट्रेस की तरह महंगे इयररिंग्स या इयरकफ खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं लेकिन आप इसके जैसे दिखने वाले इयरकफ कानों में सजा सकते हैं।
और पढ़ें: करवाचौथ पर लगें महारानी सी शाही, ये 6 जोधा पायल डिजाइंस लगेंगी एंटिक
सोनम कपूर ने कुंदन से बना खूबसूरत मांगटीका पहना है। साथ में सफेद नग के बड़े हूप्स पहन लहंगा लुक को पूरा किया है। ऐसे सेट आपको आसानी से ऑनलाइन सस्ते में मिल जाएंगे।
और पढ़ें: Suit Designs For Diwali: 1000 रु. में पाएं परफेक्ट दिवाली लुक, खरीदें यहां से 5 शानदार सूट डिजाइंस