South Indian Glass Bangle: सिंपल साड़ी भी लगेगी डिजाइनर, सावन में पहनें साउथ इंडियन ग्लास बैंगल

Published : Jul 18, 2026, 04:00 PM IST

South Indian Glass Bangle: सावन 2026 में सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर लुक देना चाहती हैं? देखें साउथ इंडियन ग्लास बैंगल की 5 ट्रेंडी पीस, जिनमें पोल्की, कुंदन, लोटस और मोर डिजाइन शामिल हैं। देखें तीज, पूजा और फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट स्टाइलिंग आइडियाज।

PREV
16

सावन 2026 में एथनिक फैशन के साथ साउथ इंडियन ग्लास बैंगल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां, कुंदन और पोल्की कंगन के साथ पहनने पर साधारण कॉटन, सिल्क या प्रिंटेड साड़ी भी बेहद रॉयल और डिजाइनर लुक देती है। अगर आप इस सावन अपने लुक में बिना ज्यादा खर्च किए नया स्टाइल चाहती हैं, तो ये ग्लास बैंगल कॉम्बिनेशन बेस्ट हैं।

26

डबल कलर में कांच की चूड़ियां

दो अलग-अलग रंगों की ग्लास बैंगल्स का कॉम्बिनेशन इस साल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हरा-गोल्ड, लाल-हरा या मैरून-गोल्ड जैसे रंग सावन के ट्रेडिशनल लुक को और अट्रैक्टीव बनाते हैं। इन्हें सिल्क और कॉटन साड़ियों के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

36

पोल्की कंगन संग रेन ड्रॉप ग्लास बैंगल

अगर आप क्लासी और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो पोल्की कंगन के साथ रेन ड्रॉप डिजाइन वाली ग्लास बैंगल्स पहनें। यह कॉम्बिनेशन हाथों को एलिगेंट फिनिश देता है और पूजा, तीज या फैमिली फंक्शन के लिए शानदार ऑप्शन है।

46

कुंदन कंगन संग ग्लास बैंगल

हेंडमेड कुंदन कंगन के साथ पतली कांच की चूड़ियां पहनने से ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह का लुक मिलता है। यह स्टाइल बनारसी, कांजीवरम और ऑर्गेंजा साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।

इसे भी पढ़ें- चांदबाली इयररिंग की ट्रेंडी डिजाइन, सावन में पहन लगें चांद का टुकड़ा

56

लोटस कुंदन कंगन संग ग्लास बैंगल

कमल की डिजाइन वाले कुंदन कंगन के साथ मैचिंग ग्लास बैंगल्स आपके लुक में रॉयल टच जोड़ते हैं। यह डिजाइन खासकर सावन, हरियाली तीज और शादी से जुड़े फंक्शन में पहनने के लिए शानदार ऑप्शन है।

66

रेन ड्रॉप ग्लास बैंगल संग मोर डिजाइन कंगन

मोर डिजाइन कंगन और रेन ड्रॉप ग्लास बैंगल का कॉम्बिनेशन इस साल की सबसे ट्रेंडी चॉइस में से एक है। यह सेट गुलाबी, नीले और लाल रंग के शेड्स के साथ बेहद खूबसूरत लगता है और सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर लुक देने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- Glass Bangles Styling Ideas: प्लेन चूड़ियों को दें डिजाइनर लुक, इन 7 बैंगल्स कॉम्बिनेशन से बनाएं परफेक्ट सेट

Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Photos on

Recommended Stories