9 कैरेट गोल्ड और 2 ग्राम सोने में आप इस तरह का मॉडर्न डिजाइन वाला मंगलसूत्र बनवा सकती हैं, इसमें काले मोतियों की इकहरी माला दी गई है। साथ में निचले हिस्सों पर सोने के चौकोर और नक्काशीदार ब्लॉक्स कमाल लगते हैं। अगर आप स्टाइल+फैशन एक साथ चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। ये ऑफिस से लेकर शादी-पार्टी में बिना परेशानी पहना जा सकता है।
बीडेड वर्क मंगलसूत्र गोल्ड स्टाइल
डेली से हटकर Heavy Mangalsutra Design की तलाश है तो आप डबल लेयर पैटर्न पर आने वाले इसे गोल्डन पीस को विकल्प बना सकती हैं। इसमें दोहरी परत संग काले मोतियों का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। साथ में सोने के बेलनाकार बीड्स लुक कंप्लीट कर रहे हैं। यह 4-5 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे सिल्क, हैंडलूम साड़ियों के साथ स्टाइल अप्सरा लगेंगी।
ये भी पढ़ें- Silver Payal Anklet: लाइटवेट सिल्वर पायल डिजाइन, डेली वियर स्टोन एंकलेट
ट्रेडिशनल मंगलसूत्र डिजाइन फोटो न्यू
यह बेहद खूबसूरत और हैवी डिजाइन वाला मंगलसूत्र है, जिसमें दोहरी चेन के साथ सोने के बारीक नग लगे हैं। इसे खास हैवी Gold Mangalsutra Locket बना रहा है, जो दिखने में बिल्कुल एंटीक स्टाइल वाला फील देता है। साथ में फ्लोरल और गुलाबी नगों की नक्काशी रीगल फील देती है। अगर आप भी चटक और भड़कीला लुक पसंद करती हैं तो इसे विकल्प बनाएं।