Gold Hoop Bali Designs New: 2 ग्राम में सोने की बाली बनवाई जा सकती है? गोल्ड इयररिंग्स की फैंसी डिजाइन कौन सी है? हूप इयररिंग्स की खासियत क्या है?

आज के समय में पार्टी से लेकर डेली वियर के लिए अलग-अलग सोने के इयररिंग्स बनवाना सपने सा हो गया है। अगर किसी तरह आपने भी पैसे बचाकर गोल्ड खरीदने का मन बनाया है तो ये आर्टिकल खास हम आपके लिए लेकर आए हैं। जहां देखें 18kt Heart Shape Hoop Earrings की लेटेस्ट डिजाइन, खास बात है कि इसे आप केवल 2 ग्राम सोने में बनवा सकती हैं। यहां चेक कर ऐसे ही लेटेस्ट और न्यू वैरायटीज जो आपका भी काम आसान करेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्लीक हगी हूप डिजाइन

कॉलेज-ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए यह हार्ट शेप हगी हूप बेस्ट है। मिनिमल डिजाइन बहुत ही एलीगेंट क्लास लुक देती है। अगर आप कुछ ऐसा चाहती हैं तो जो मजबूती के साथ फैशन का ख्याल रखे तो इसे विकल्ब बनाना बनता है। इसमें सोने की सॉलिड डिटेलिंग के साथ दिल जैसा आकार दिया गया है, जो मिनिमल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है। आप इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन कहीं भी 2 ग्राम में खरीद सकती हैं।

हार्टशेप लटकन हूप्स

25 से 50+ महिलाओं के लिए हार्टशेप लटकन हूप्स आइडियल च्वाइस है। इसमें बेस ही दिल आकार का रखथे हुए टेसल स्टाइल हैंगिंग चेन दी गई है। साथ में छोटी-छोटी चेन और गोल्डन बीड्स कमाल की खूबसूरती देते हैं। यह Gold Earrings उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो झुमकी पहन के बोर हो चुकी हैं और ऐसा लुक चाहती हैं, जो कानों को इफेक्ट देते हुए रिच फील दें। ये भी 2 Gram में बनकर तैयार हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Fancy Jhumka Stud Designs: एक में मिलेगा डबल मजा ! एंटी टर्निश गारंटी वाले स्टड विद झुमका

हार्टशेप लटकन हूप बाली

अगर आप Sone Ki Bali और हूप का मजा एक साथ चाहती हैं तो हार्ट शेप लटकन बाली चुन सकती हैं। इसमें बारीक नक्काशी के साथ इनग्रेविंग डिजाइन है, जो खूबसूरत लगने के साथ कंफर्ट भी कमाल का देता है। आजकल यंग गर्ल्स को ये डिजाइन खूब पसंद आ रही है। आप भी यूथफुल और ग्लोइंग दिखना चाहती हैं तो इसे 2 ग्राम में बनवाएं।

ये भी पढ़ें- Silver Payal Anklet: लाइटवेट सिल्वर पायल डिजाइन, डेली वियर स्टोन एंकलेट

हिंज लॉक हूप बाली 

फैशन में आराम और मजबूती भी चाहिए हिंज लॉक हूप बाली में इन्वेस्ट करें। जिक-जैग डिटेलिंग, विद छोटे-छोटे पाइप और बीड्स लटकन बहुत ही कमाल लगता है। सुनार के यहां 9-18 कैरेट गोल्ड में इस तरह के इयररिंग्स मिल जाएंगी। वहीं, गोल्ड खरीदने का बजट नहीं है तो आप एंटी टर्निश और गोल्ड प्लेटेड वर्क पर भी इसे विकल्प बना सकती हैं। 

हूप इयररिंग्स क्यों खरीदने चाहिए ?

  • हल्के होकर भी मजबूती देते हैं
  • डेली से पार्टी लुक आउटफिट संग मैच कर जाते हैं
  • हल्के वजन में रिच और स्टाइलिश लुक देते हैं
  • हार्ट शेप हूप कॉलेज गर्ल से 50+ वुमन भी पहन सकती हैं