Gold Matar Mala: विदाई को बनाएं खास, बेटी को दें गोल्ड मटरमाला के लेटेस्ट डिजाइंस

Published : Jul 15, 2025, 12:04 PM IST
matar mala

सार

Gold Matar Mala Designs:बेटी की विदाई में गोल्ड का सौगात जरूर दें। ससुराल में उसका मान बना रहेगा। यहां हम आपको गोल्ड मटरमाला के कुछ डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जिसे आप भी अपनी लाडली के लिए चुन सकते हैं। 

Gold Matar Mala Designs Trendy: अगर ज्वेलरी की बात हो तो मटरमाला का जिक्र जरूर होता है। यह पारंपरिक हार अपनी सिंपल, क्लासिक और एलिगेंट बनावट की वजह से हर पीढ़ी की पसंद बना हुआ है। शादी-ब्याह से लेकर त्योहार और पारिवारिक फंक्शन तक, मटरमाला डिजाइंस हर मौके पर पहनने के लिए परफेक्ट होते हैं।

क्या होती है मटरमाला?

मटरमाला एक तरह का गोल्ड नेकलेस होता है जिसमें गोल-गोल मनकों (बॉल्स) को चेन की तरह जोड़ा जाता है। ये बॉल्स मटर के दाने जैसे दिखते हैं, इसी वजह से इसका नाम मटरमाला पड़ा है। आज इसका अलग डिजाइंस भी बाजार में आने लगे हैं। राउंड बॉल्स की जगह अलग-अलग शेप के मटरमाला बनाए जा रहे हैं। आइए दिखाते हैं आपको कुछ डिजाइंस।

जालीदार मटरमाला डिजाइंस

सिंगल लेयर में बने इस मटरमाला डिजाइन को अगर गौर से देखेंगी तो यह जालीदार है। गोल्ड बॉल्स में बारीक कटिंग की गई है। देखने में भले ही ये हैवी होता है, लेकिन वजन कम होता है। गोल्ड बॉल्स अंदर से खोखला होता है। साड़ी पर रॉयल लुक पाने के लिए आप इस तरह के डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं।

थ्री लेयर मटरमाला

अगर आपको सिंगल लड़ी में मटरमाला उतना अट्रैक्टिव नहीं लगता है तो इस डिजाइंस को देख सकती हैं। इसमें थ्री लेयर होता है जिसमें गोल्ड के बॉल्स लगे होते हैं। हालांकि अगर आप इसे सोने में लेती है तो काफी खर्चा करना होगा। लेकिन आप कम कीमत में गोल्ड प्लेटेड मटरमाला खरीद सकती हैं। जो 5 हजार के अंदर में आ जाएगी।

हैवी लॉकेट मटरमाला

साउथ इंडिया में मटरमाला नई नवेली दुल्हन जरूर पहनती हैं।इसमें ढेरों डिजाइंस मिलते हैं। यहां पर ऊपर दो डिजाइंस दिए गए हैं। जिसमें मटरमाला में पेडेंट का इस्तेमाल किया गया है। पेंडेंट पर काफी बारीक डिजाइंस बनाए जाते हैं जिसमें लक्ष्मी मां समेत कई देवी देवताओं का अक्स होता है। नीचे में गोल्ड बीड्स लगाए जाते हैं।

मटरमाला स्टाइलिंग टिप्स (Gold Matar Mala Styling Tips)

मटरमाला साड़ी या लहंगे के साथ ही खूबसूरत लगते हैं। सूट के साथ उतना ठीक नहीं लगता है। इसके साथ मैचिंग झुमके पहनें।

मटरमाला को हाई नेक ब्लाउज के ऊपर पहनें ताकि नेकलेस साफ दिखाई दे।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

हेयरस्टाइल कोई भी, लगाएं 6 रोज गोल्ड हेयर एसेसरीज और पाएं न्यू लुक
फ्लोरल-राउंड नहीं, 2025 में अंगूठा से पाइपवाली बिछिया का रहा फैशन