चांदबाली-झुमके भी लगेंगे फीके! इयरचेन की ये 5 ट्रेंडी डिजाइन देंगी रॉयल और यूनिक लुक

Published : Feb 26, 2026, 07:19 PM IST
designer earchain

सार

Earchain Designs: झुमके और चांदबाली को दें रॉयल ट्विस्ट! 5 ट्रेंडी इयरचेन डिज़ाइन, जो शादी और फेस्टिव लुक को बना देंगी यूनिक और एलीगेंट। इन्हे आप चांदबाली, झुमके और दूसरे डैंगलर इयररिंग के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

Trendy Earchain Designs: आजकल सिर्फ झुमके या चांदबाली पहनना काफी नहीं है। अगर आप अपने एथनिक लुक में रॉयल और हटके ट्विस्ट चाहती हैं, तो इयरचेन (Ear Chain) सबसे ट्रेंडी एक्सेसरी है। ये कान के झुमके को बालों या कान के ऊपरी हिस्से से जोड़ती है, जिससे पूरा लुक शाही और स्टाइलिश दिखता है। शादी, फेस्टिवल या पार्टी, जैसे मौके पर इयरचेन आपकी जूलरी को एक नया आयाम देती है। आइए देखते हैं 5 लेटेस्ट और ट्रेंडी इयरचेन डिजाइन्स, जो आपके सिंपल चांदबाली और झुमके को देगी रॉयल लुक

गोल्डन एंड टेंपल जूलरी स्टाइल इयर चेन

यहां पर इयर चेन की दो डिजाइन है, एक ट्रेडिशनल गोल्ड है, जिसे आप किसी भी गोल्डन झुमका और चांदबाली के साथ वियर कर सकते हैं। तीन लेयर वाली ये इयर चेन लिंक ऑफ पैटर्न में है, जिसमें छोटी-छोटी बॉल बनी है और दिखने में बहुत कमाल की लग रही है।

दूसरी डिजाइन टेंपल पैटर्न में है, जिसमें छोटे-छोटे मां लक्ष्मी के मोटिफ है, साथ ही बारीक स्टोन का काम और खूबसूर डिजाइन बने हुए हैं। ये लेयर्ड इयर चेन 2 पर्ल लाइन और एक टेंपल। पर्ल चेन काले बालों के साथ खूब जचेगी और नीचे लटकती हुई टेंपल चेन कानों की खूबसूरती बढ़ाएगी।

कुंदन और लटकन वाली इयर चेन डिजाइन

लटकन वाली ये स्टाइलिश इयरचेन की शानदार डिजाइन इन दिनों ट्रेंड में है। इसमें बीड्स और पर्ल के खूबसूरत लटकन है, जो इस इयरचेन की खूबसूरती और स्टाइल को बड़ाती है।

कुंदन वाली ये इयरचेन की डिजाइन सिंपल, सोबर और स्टाइलिश है। इसे आप कुंदन वर्क  वाली झुमके और चांद बाली समेत दूसरे इयररिंग के साथ वियर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मल्टीकलर चूड़ियों की 5 डिजाइन, होली पर हाथों में चमकेगा रंगों का जादू

बीड्स और कॉइन वर्क वाली इयरचेन

साउथ इंडियन स्टाइल में ये दो तरह के इयरचेन बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी है। इस तरह की डिजाइन आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी। इसमें एक डिजाइन बीड्स वाली है और दूसरी कॉइन वाली, दोनों ही डिजाइन एक से बढ़कर एक है।

इसे भी पढ़ें- लाडली के बर्थडे में डबल खुशी, गिफ्ट करें ड्रॉप इयररिंग्स की 5 डिजाइन

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

सावन का महीना और स्टाइल का मेल ! पहनें ट्रेडिशनल कंगन डिजाइन
हल्की चेन में वजनदार स्टाइल, 67% तक OFF पर सुई धागा डिजाइन