
Jadau Earring Design: ठंड और गर्मियों में शादियों के सीजन के बाद, सावन का महीना आते ही एथनिक फैशन की रौनक बढ़ जाती है। हरे रंग की साड़ी, ट्रेडिशनल सूट और हल्के मेकअप के साथ जड़ाऊ इयररिंग्स रॉयल लगते हैं। इस बार कुंदन और जड़ाऊ ज्वेलरी फिर ट्रेंड में है। खास बात यह है कि ये डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ मॉडर्न आउटफिट्स पर भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। अगर आप सावन, तीज, हरियाली तीज या किसी फैमिली फंक्शन के लिए स्टाइलिश इयररिंग्स देख रही हैं, तो ये ट्रेंडी जड़ाऊ डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
कुंदन जड़ाऊ कनौटी इयररिंग इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कान के ऊपरी हिस्से को भी कवर करने वाला इनका डिजाइन रॉयल लुक देता है। इन्हें सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी और हैवी अनारकली सूट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
क्लासिक झुमकों का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। कुंदन जड़ाऊ झुमके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद एलिगेंट लगते हैं। गोल्ड फिनिश और रंग-बिरंगे स्टोन वाले झुमके सावन के त्योहारों में पहनने के लिए बेस्ट हैं।
इसे भी पढ़ें- चांदबाली इयररिंग की ट्रेंडी डिजाइन, सावन में पहन लगें चांद का टुकड़ा
अगर आप यूनिक डिजाइन पसंद करती हैं तो जड़ाऊ फिश शेप इयररिंग ट्राई कर सकती हैं। मछली की डिजाइन वाले ये इयररिंग्स फ्यूजन और एथनिक दोनों तरह के लुक में काफी स्टाइलिश लगते हैं। हल्के सूट और ऑर्गेंजा साड़ी के साथ इनका कॉम्बिनेशन शानदार लगता है।
इसे भी पढ़ें- 400 रुपये से कम में मिल रही ट्रेंडी सुई धागा, देखें ग्रेट डिस्काउंट में फैंसी पीस
जड़ाऊ झाला इयररिंग अपने लेयर्ड और झूलते हुए डिजाइन की वजह से काफी खूबसूरत लगते हैं। इन्हें पहनने से चेहरे पर रॉयल और ग्रेसफुल लुक आता है। तीज, शादी और पारिवारिक समारोहों के लिए यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।
चांदबाली हमेशा से एथनिक फैशन का अहम हिस्सा रही है। जड़ाऊ चांदबाली इयररिंग्स कुंदन, मोती और रंगीन स्टोन के साथ बहुत खूबसूरत लगती है। इन्हें साड़ी, शरारा, सूट या लहंगे के साथ पहनकर बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है।