
शादी का दिन हर लड़की के लिए सबसे खास होता है। इस दिन की तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है लहंगा, जूलरी, मेकअप, हेयरस्टाइल, हर चीज परफेक्ट चाहिए। लेकिन इन सबमें सबसे खास होता है मंगलसूत्र, जो सिर्फ गहना नहीं बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते की डोर भी होता है। आजकल येलो गोल्ड ब्राइडल मंगलसूत्र का क्रेज बढ़ गया है, जो दुल्हन के लुक को रॉयल और क्लासिक टच देता है। यहां देखें कुछ खास शादी के लिए येलो गोल्ड ब्राइडल मंगलसूत्र डिजाइंस, जो बहुरानी को दीवाना बना देंगे।
अगर दुल्हन का लहंगा हैवी है तो उसके साथ लॉन्ग येलो गोल्ड मंगलसूत्र बहुत सुंदर लगता है। इसमें काले मोतियों की लंबी चेन होती है और सेंटर पेंडेंट गोल्डन हेवी डिजाइन वाला होता है। यह दुल्हन को एकदम ट्रेडिशनल वाइब देता है और शादी के हर फंक्शन में परफेक्ट रहता है।
और पढ़ें - पैरों का करें मेकओवर, पहनें 6 कलरफुल स्टोन सिल्वर बिछिया सेट
आजकल डबल पेंडेंट डिजाइन ट्रेंड में हैं। इसमें दो गोल्ड पेंडेंट होते हैं, जिन पर कारीगरी और स्टोन वर्क भी रहता है। ये मंगलसूत्र शादी के बाद भी हर ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पर मैच हो जाते हैं। येलो गोल्ड की शाइन इसे और भी रिच लुक देती है।
फ्लावर पैटर्न दुल्हन को और भी कोमल और खूबसूरत लुक देता है। येलो गोल्ड में बने फ्लावर मंगलसूत्र, जिनमें छोटे स्टोन लगे हों, शादी के दिन पहनने पर नेकलाइन को अच्छे से कवर कर देते हैं और चेहरा भी उभरा-उभरा लगता है।
और पढ़ें - ब्लैक बीड्स के डबल लेयर मंगलसूत्र डिजाइन, कम गोल्ड में हैवी लुक
अगर बहुरानी का लहंगा मॉडर्न स्टाइल का है तो क्यूबन चेन येलो गोल्ड मंगलसूत्र बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इसका लुक भारी भी नहीं होता और रॉयल भी दिखता है। शादी के बाद इसे साड़ी, सूट, प्लाजो या वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
शादी के दिन अगर दुल्हन का लुक एकदम चमकदार चाहिए तो स्टोन स्टडेड मंगलसूत्र चुनें। इसमें गोल्ड के साथ वाइट या कलरफुल स्टोन्स लगे होते हैं जो लाइट में चमकते हैं। ऐसे मंगलसूत्र हर स्किन टोन पर खिलते हैं।