Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर भूलकर ना करें ये 5 काम, सुहाग के लिए होगा अशुभ

karwa chauth 2022: पति की खुशहाली और लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत करती हैं। चांद निकलने से पहले वो निर्जला व्रत करती हैं। व्रत के दौरान महिलाओं को कुछ काम से परहेज करना चाहिए, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये अशुभ फल देते हैं। आइए बताते हैं वो काम जिसे व्रतधारी महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

Nitu Kumari | Published : Oct 10, 2022 9:22 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क.  करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) को लेकर बाजार सज गए हैं। महिलाएं इस व्रत की प्लानिंग में बिजी हो गई हैं। इस बार उन्हें क्या पहनना है, कैसे सुहाग के इस पर्व को स्पेशल बनाना है इसे लेकर महिलाएं प्लान कर रही हैं। हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को इस व्रत को रखा जाता है। इस बार 13 अक्टूबर (Karwa Chauth 2022 Date) को महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पति के दीर्घायु और खुशाहाली की कामना करेंगी। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं को कुछ काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सुहाग के लिए अशुभ माना जाता है। चलिए बताते हैं वो 5 काम जिसे महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

सफेद वस्तुओं का नहीं करें दान
करवा चौथ सुहाग का व्रत है। इसलिए सफेद चीजों से महिलाओं को दूर रहना चाहिए। उन्हें दूध, सफेद कपड़े, चावल, सफेद मिठाइयां दान नहीं करना चाहिए। सुहाग के पर्व में सफेद चीजें वर्जित होती हैं। यह अशुभ माना जाता है और इसके दान करने से शुभ फल नहीं मिलता है। इसके अलावा  सुहागिन महिलाएं इस दिन अपनी श्रृंगार की चीजें किसी को भी नहीं देना चाहिए। 

Latest Videos

सफेद और काले रंग का वस्त्र नहीं पहनना चाहिए
करवा चौथ के दिन महिलाओं को सफेद और काले रंग के कपड़े से दूर रहना चाहिए। हिंदू धर्म में किसी भी त्योहार में सफेद और काले रंग के वस्त्र को पहनकर पूजा करना मना है। आप लाल, पीला,गुलाबी,ऑरेज जैसे कलर के कपड़े इस दिन पहन सकती हैं।

करवा चौथ के दिन पति से ना करें बहस
करवा चौथ व्रत के दिन सुहागन महिलाओं को शांत रहना चाहिए। पति से बहस करने से बचना चाहिए। अपशब्द भाषा भी नहीं बोलना चाहिए।

घर में कलह नहीं करें
करवा चौथ के दिन भूख और प्यास की वजह से महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्हें शांति रखना चाहिए। किसी से लड़ाई-झगड़ना नहीं करना चाहिए। किसी को अपमानित भी नहीं करना चाहिए। इससे व्रत का फल नहीं मिलता है। कहा जाता है कि व्रती को मन में किसी तरह का गलत ख्याल भी नहीं लाना चाहिए।

सुई धागा से बचना चाहिए
इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। महिलाओं को सुई-धागा से जुड़े काम भी नहीं करने चाहिए।

और पढ़ें:

karwa Chauth 2022: दिनभर रहना है एनर्जेटिक, तो करवा चौथ की सरगी में शामिल करें ये 5 चीजें

करवा चौथ पर वही सिंपल साड़ी और लहंगा पहनकर हो गए है बोर, तो ट्राई करें ये 5 इंडो वेस्टर्न लुक

Share this article
click me!

Latest Videos

राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप