सावन का महीना आते ही महिलाओं के बीच हरे रंग की साड़ी, सूट और पारंपरिक ज्वेलरी का क्रेज बढ़ जाता है। अगर इस बार आप अपने सावन लुक को सबसे अलग और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो कश्मीरी बैंगल सेट बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इन बैंगल्स की बारीक कारीगरी, रंगों का खूबसूरत मेल और ट्रेडिशनल फिनिश किसी भी एथनिक आउटफिट को रॉयल टच देने का काम करती है। चाहे आप पूजा में शामिल हों, ऑफिस जाएं या तीज-झूले के कार्यक्रम में, ये बैंगल सेट हर मौके पर आपकी खूबसूरती को निखार देते हैं।