Japanese Garden Ideas: घर पर कम बजट में जापानी स्टाइल वाटर फाउंटेन बनाएं। जानें Tsukubai, Shishi Odoshi और Suikinkutsu झरने बनाने का आसान तरीका, जरूरी सामान और देखभाल के टिप्स।
आजकल घरों में पेड़-पौधे लगाने साथ DIY फाउंटेन का ट्रेंड भी बढ़ गया है। बालकनी घर की वो जगह होती है जहां पर मन शांत होने के साथ रिलैक्सिंग फील करता है। आप भी ऑफिस से आने के बाद ज्यादातर समय यही पर बिताते हैं तो क्यों न यहां पर पेड़ों के साथ झरना लगाए जाए। बाजार में फाउंटेन 6000-10000 रु. से कम नहीं मिलता है। हालांकि, घर कहा जाए कि आप घर पर ही जापानी स्टाइल झरने तैयार कर सकती हैं तो क्या कहेंगी? फोटो गैलरी में देखें ऐसे यूनिक आइडियाज जो काम आसान करेंगे।
25
त्सुकुबाई फाउंटेन
जापान में इस झरने को खूब पसंद किया जाता है, जो छोटे बेसिन और बांस के पाइप से तैयार किया जाता है। इसे आप बालकनी पर लगा सकते हैं।
जरूरी सामान
पत्थर का बाउल
5-10 वाट सबमर्सिबल पंप
बांस की पाइप
प्लास्टिक पाइप
नदी के चिकने पत्थर
कैसे बनाएं ? सबसे पहले बाउल को समतल जमीन पर रखें, और अंदर की तरफ सबमर्सिबल पंप फिट करें। पंप से प्लास्टिक पाइप जोड़कर बांस वाले पाइप के अंदर छिपा दें। बांस को हल्का झुकाकर रखें, ताकि पानी धीरे-धीरे बाउल में गिरे।
यह झरना बांस से बनाया जाता है हालांकि ये दिखने में स्विंग की तरह लगता है। आप इसे भी बालकनी में लगा सकते हैं। इसे जापानी घरों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
जरूर सामान
150-20 इंच लंबा मोटा बांस
लकड़ी या लोहे का स्टैंड
स्टील रॉड
छोटा वॉटर पंप
बड़ा पत्थर
कैसे बनाएं ? बास के बीच में छेद करके उसमें स्टील रॉड फिट करें। रॉड को स्टैंड पर इस तरह से लगाए कि यह दिखने में झूले जैसा लगे। अब बास का कोना बंद करके दूसरा 45 डिग्री पर काटें और पंप के आने वाली पाइप को खुला रखें। जैसे-जैसे बांस में पानी भरेगा, उसका वजन बढ़ता जाएगा और वह आगे की तरफ झुकेगा।
कैसे बनाएं - जमीन में प्लास्टिक टब रखने के बाद उसमें अच्छी तरह से पानी वाला पंप फिट करें। दोनों मटकों को उल्टा करके टब के ऊपर रख दें। पंप से जोड़कर Y कनेक्टर की मदद से मटकों तक पहानी पहुंचाएं। पाइप से पानी गिरने दे।
55
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
पानी का झरना किस दिशा में रखना चाहिए ?
अगर आप घर पर फाउंटेन लगाना चाहते हैं तो घर के उत्तर, उत्तर पूर्व या प्रवेश द्वार पर रख सकते हैं।
फाउंटेन की देखभाल कैसे करें ?
7-10 दिन में झरने का पानी बदलें
पंप की सफाई करते रहें
पानी में पड़े पत्थरों को साफ करें
जापानी वाटर फाउंटेन लगाने के फायदे
अगर आप घर को प्राकृतिक और नेचुरल लुक देना चाहते हैं तो इन फाउंटेन को विकल्प बना सकते हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.