90 दिन तक यहां अंधेरे में क्यों रहते हैं लोग, इस दौरान उतारकर रख देते हैं घड़ी

Published : Sep 05, 2022, 02:05 PM IST
90 दिन तक यहां अंधेरे में क्यों रहते हैं लोग, इस दौरान उतारकर रख देते हैं घड़ी

सार

आज आपको दुनिया के एक ऐसे द्वीप के बारे में बताते हैं, जहां पर गर्मी में 69 दिनों तक सूरज ढलता ही नहीं और सर्दी में 90 दिनों तक अंधेरा छाया रहता है।

लाइफस्टाइल डेस्क: इंसान की जिंदगी सुबह और रात के बीच चलती रहती है। जब सुबह होती है तो व्यक्ति अपने काम करता है और जब रात होती है, तो वो चैन की नींद सोता है। लेकिन जरा ऐसी जगह के बारे में सोचिए जहां पर अगर सुबह हो गई तो 69 दिनों तक शाम नहीं होती और अगर रात हो गई तो 90 दिनों तक अंधेरा छाया रहता है। हैरान हो गए ना? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस आइलैंड के बारे में जहां पर रात हो गई तो दिन होने का नाम नहीं लेती और दिन हो गया तो रात नहीं होती है...

कहां है सोमारोय द्वीप आइलैंड
नॉर्वे के पश्चिमी भाग में स्थित सोमारोय द्वीप (Sommaroy, Norway) हरे भरे प्राकृतिक दृश्यों के बीच बसा हुआ है और अपने सफेद रेत समुद्र तट के लिए वर्ल्ड फेमस है। यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह पूरा द्वीप खूबसूरत समुद्र के बीच 84 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। वैसे तो इस द्वीप की आबादी केवल 350 लोगों की है, लेकिन यहां की विशेषता को देखते वह यहां पर टूरिस्टों का आना-जाना बना रहता है।

क्या है इसके पीछे की वजह 
दरअसल, सोमारोय आइलैंड में आर्कटिक सर्कल 200 मील उत्तर में स्थित होने के कारण यहां पर इस तरह की स्थिति बनती है। बताया जाता है कि यहां पर 18 मई से 26 जुलाई यानी कि 69 दिन के लिए लगातार सूरज उगा रहता है और वही नवंबर से लेकर जनवरी तक 90 दिन तक यहां पर कभी सूरज उगता ही नहीं है। इस समय लोगों को पूरा दिन और रात अंधेरे में ही गुजारना पड़ता है।

दिन-रात का कोई मतलब ही नहीं
यहां के लोगों के लिए दिन और रात का कोई मतलब ही नहीं बचा है। जब नवंबर से जनवरी तक 24 घंटे अंधेरा छाया रहता तो लोग टाइम फॉलो करना ही छोड़ देते हैं, क्योंकि जब भी बाहर निकलो अंधेरा ही होता है और सारा काम बिजली की रोशनी में ही करना पड़ता है। वहीं, जब सूरज निकलता है तो रात के 2:00 बजे भी तेज धूप होती है और उस समय लोग फुटबॉल खेलते हैं, घर का काम करते हैं, सड़कों पर टहलते हैं और बाकी सारी चीजें करते हैं, जो अमूमन हम दिन में करते हैं। 

घड़ी से आजादी चाहते हैं यहां के लोग 
दरअसल सोमारोय आइलैंड के लोग टाइम जोन से फ्री होना चाहते हैं, क्योंकि यहां पर दिन और रात एक ही है। यहां फ्री टाइम जोन करने को लेकर कई सारे कैंपेन भी चलाए गए हैं। इस आईलैंड पर जो भी लोग आते हैं वह पहले एक ब्रिज पर अपनी घड़ी बांध देते हैं ताकि वह समय के बंधन से मुक्त हो सकें। अब आप सोच रहे होंगे कि यहां के लोग अपने समय का पता कैसे लगाते हैं? तो आपको बता दें कि यहां लोग मिडनाइट सन के महीने में सूरज को नेचुरल तरीके से पहचान कर समय का पता लगा लेते हैं। सूरज की पोजीशन और बदलते हुए रंग का अनुमान लगाकर यहां समय का पता लगाया जा सकता है। जब सूरज ऑरेंज रंग का होता है तब यहां रात होती है। वहीं, सबसे ज्यादा चमक वाला सूरज दिन के समय होता है।

सालभर मिलती है बर्फ
यहां के मौसम की बात करें तो यहां फरवरी के महीने में -9 डिग्री तक तापमान हो जाता है। वहीं, गर्मियों के दिनों में भी यहां रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा पाता है। यहां साल भर पर्यटकों को बर्फबारी देखने को मिलती है।

टूरिस्ट के लिए क्या है स्पेशल
यहां आने वाले टूरिस्ट ना सिर्फ यहां के दिन और रात के कल्चर से प्रभावित होते हैं। बल्कि यहां पर उन्हें कई सारी चीजें करने को मिलती है। जैसे सी सफारी, फिशिंग ट्रिप, वॉटर स्पोर्ट्स आदि। यहां पहुंचने के लिए यात्री नॉर्वे के मेनलैंड से सड़क मार्ग से आ सकते हैं। यहां अधिकतर मई से जुलाई के बीच लोग आते हैं। यहां टूरिस्ट के लिए सब कुछ टाइमलेस होता है। यहां 24 घंटे सातों दिन होटल, शॉप, खाना, कॉफी की दुकानें खुली रहती है। यहां पर प्राकृतिक नजारे भी बेहद खूबसूरत हैं जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

और पढ़ें: हर रोज 500 से कम रुपए खर्च कर 3 साल में कपल ने नाप दी 'दुनिया', जानें कैसे पूरी की जर्नी

दूल्हे ने दिखाई अकड़ तो दूल्हन होने लगी 'रफूचक्कर', Video देख लोग बोले- बन्नो के स्वैग

 

PREV

Recommended Stories

Women’s Day Fashion: पार्टी में दिखेगा वखरा स्वैग, 8 मार्च पर पहनें ये 7 मॉडर्न को-ऑर्ड सेट
Ribbon Hairstyles: हेयरस्टाइल बनाने में लगते हैं घंटे? सिंपल रिबन से बनाएं 5 स्टाइलिश हेयरस्टाइल