
Black Anklet for Women: ब्लैक थ्रेड एंकलेट इन दिनों फैशन एक्सेसरीज में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्रेंड्स में शामिल हैं। सिंपल होने के बावजूद ये आपके लुक को स्टाइलिश और यूनिक टच देते हैं। चाहे आप कॉलेज जा रही हों, ऑफिस के लिए तैयार हो रही हों या किसी फेस्टिवल और पार्टी में एथनिक आउटफिट पहन रही हों, ब्लैक थ्रेड एंकलेट हर लुक के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। अगर आप भी अपने फुटवियर स्टाइल को नया और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट ब्लैक थ्रेड एंकलेट डिजाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आपको सिंपल और एलिगेंट ज्वेलरी पसंद है, तो मिनिमल ब्लैक थ्रेड एंकलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें बिना ज्यादा डिजाइन के केवल ब्लैक धागे का खूबसूरत पैटर्न होता है, जो रोजाना पहनने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे स्नीकर्स, फ्लैट्स और सैंडल के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
ब्लैक थ्रेड के साथ छोटे-छोटे हार्ट, स्टार, मून, बटरफ्लाई या इंफिनिटी चार्म लगे एंकलेट युवतियों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये डिजाइन्स आपके लुक में ट्रेंडी टच जोड़ते हैं और कैजुअल आउटिंग, कॉलेज या ट्रैवल लुक के साथ बेहद आकर्षक लगते हैं।
ये भी पढ़ें- नई नवेली हो या शादीशुदा, सावन में हर महिला को पसंद आएंगे हरी चूड़ियों संग कश्मीरी बैंगल सेट
अगर आप थोड़ा प्रीमियम और क्लासी लुक चाहती हैं, तो सिल्वर बीड्स वाले ब्लैक थ्रेड एंकलेट चुन सकती हैं। ब्लैक और सिल्वर का कॉम्बिनेशन हर स्किन टोन पर शानदार लगता है। इसे कुर्ती, जींस, ड्रेस या साड़ी के साथ भी आसानी से कैरी किया जा सकता है।
एक से ज्यादा ब्लैक थ्रेड की लेयर्स वाले एंकलेट आजकल फैशन ट्रेंड में हैं। इनमें बीड्स, नॉट्स या छोटे-छोटे मेटल एलिमेंट्स जुड़े होते हैं, जो इन्हें स्टाइलिश और बोल्ड लुक देते हैं। बीच वेकेशन, पार्टी या फ्यूजन आउटफिट्स के साथ ये डिजाइन बेहद आकर्षक लगते हैं।
ये भी पढ़ें- 5K में खरीदें गोल्ड ब्रेसलेट, एनिवर्सरी-बर्थडे गिफ्ट में दें 9KT सोने के डिजाइन
अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न का खूबसूरत मेल चाहती हैं, तो छोटे घुंघरू वाले ब्लैक थ्रेड एंकलेट ट्राई करें। चलते समय इनकी हल्की-सी छनक आपके लुक को और भी खास बना देती है। इन्हें एथनिक ड्रेस, लहंगा, अनारकली या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनकर स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक पाया जा सकता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.