
मंगलसूत्र पहनना अब केवल परंपरा और ट्रेडिशन का हिस्सा नहीं रहा बल्कि अब यह फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। बाजार में काले मोती से मटरमाला तक ढेरों वैरायटी उपलब्ध हैं, लेकिन आजकल महिलाओं को अगर कोई पीस सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं तो वो लेयर्ड मंगलसूत्र हैं जो न केवल स्टाइलिश लगते हैं बल्कि नेकलेस का खर्चा भी बचाते हैं। सोने पर इन्हें बनवाना थोड़ा महंगा काम है, ऐसे में आर्टिफिशियल वर्क पर 500-700 रु. की रेंज में दो से तीन लेयर वाले मंगलसूत्र देखें।
सुहाग की निशानी के साथ फैशन हाईलाइट करते हुए आप Three Layered Mangalsutra चुन सकती हैं। इसमें प्लेन कीले मोतियों को ऊंचा-नीचा रखकर लेयर जैसा लुक दिया गया है। इसमें लॉकेट की बजाय इंटरलॉकिंग वर्क पर मोती अटैच्ड हैं जो स्टाइल+फैशन दोनों का ख्याल रखेंगी। इन्हें आप डीप नेक, बैकलेस से लेकर हर तरह के ड्रेस पर पहन कातिल हसीना लग सकती हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन यह 200-400 रु. तक मिल जाएगी।
जब बात लग्जरी और प्रीमियम फैशन की हो, मीनाकारी वर्क कभी निराश नहीं करता है। अगर आप Heavy Mangalsutra की तलाश कर रही हैं तो यह पीस बेस्ट है। इसमें तीन छोटे-बीड़ चेन को आपस में जोड़ते हुए पाइप वाले पेंडेंट अटैच किए गए हैं जो भिन्न-भिन्न रंगों में आते हैं। साथ में हैवी मनकों वाला लॉकेट लुक कंप्लीट कर रहा है। आप इसे प्लेन-हैवी हर साड़ी पर पहन रानी-महारानी वाला लुक पा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- भरा चेहरा विद शार्प जॉलाइन, ट्राई करें 7 फेम फ्रेमिंग हेयरस्टाइल
आजकल, महिलाओं को छोटे-छोटे मोतियों, काले मोती और गोल्डन चेन कॉम्बिनेशन वाले मंगलसूत्र भी खूब भा रहे हैं। यह बेसिक डिजाइन के मुकाबले ज्यादा भड़कीले और फैंसी लगते हैं। अगर आपका भी अक्सर छोटे-मोटे फंक्शन में आना-जाना लगा रहता है तो इसे ऑप्शन बनाना बनता है। इसे पहनने के बाद तो Gold Chain & Necklace की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप इसे सिल्क, बनारसी सूट संग वियर कर खूबसूरत लगेंगी।
मंगलसूत्र गले तक न पहुंचे लुक खिलकर नहीं आता है। आप भी ऐसा ही ख्याल रखती हैं तो इसे पीस को विकल्प बना सकती हैं। यह डिजाइन, गोल्डन-काले मोतियों की चेन पर बना है। जहां बीच-बीच में गोल्डन मनकों को पिरोया गया है। साथ में बीडेड लटकन लुक कंप्लीट कर रहे हैं। आपको मीशो से फ्लिपकार्ट तक 500 रु तक इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Easy Makeup: 3 आसान मेकअप गाइड, हर ओकेजन पर पाएं ब्यूटी क्वीन लुक
लंबी से गोल्ड चेन पर हैवी डिजाइन वाले लॉकेट अटैच है, जो वर्सेटाइल और एलीट क्लास लुक देते हैं। मोतियों को सिंपल-सोबर रखने की बजाय काले मोतियों संग इंटरलॉकिंग पर शो किए गए हैं। अगर आप कुछ हटकर और यूनिक पहनना चाहती हैं तो इसे क्लोसेट में रखें। यह आपके हर आउटफिट में जान डाल देगा।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.