Rasgulla Sugar Syrup Uses: रसगुल्ले की बची चाशनी फेंकने की न करें भूल, इन 4 तरीकों से उठाएं पूरा फायदा

Published : Jul 02, 2026, 03:30 PM IST

Leftover Rasgulla Syrup Uses: रसगुल्ले या छेने की बची हुई चाशनी को फेंकने की बजाय उसका दोबारा इस्तेमाल करें। जानें 4 आसान और स्वादिष्ट तरीके, जिनसे आप शरबत, हलवा, खीर और दूसरी रेसिपीज में बची चाशनी का बेहतरीन उपयोग कर सकते हैं।

PREV
15
रसगुल्ले की बची चाशनी का इस्तेमाल

रसगुल्ला या फिर छेने मिठाई खाने के बाद उसकी चाशनी अक्सर बच जाती है। कई लोग उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस चाशनी में न सिर्फ स्वाद होता है बल्कि मिठास भी भरपूर होती है। अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो रसगुल्ले की चाशनी से कई तरह की रेसिपी तैयार की जा सकती हैं। इस चाशनी को फ्रिज में रखकर आराम से इस्तेमाल करें। 

25
लेमन ड्रिंक में स्वाद बढ़ाएगी चाशनी

रसगुल्ले की बची हुई चाशनी को आप शरबत या नींबू पानी में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक ग्लास  में मीठा सीरप डालें। नींबू रस के साथ चाहे तो पुदीना की पत्तियां और बर्फ भी डाल सकते हैं। ठंडा पानी स्वादानुसार मिलाएं। तैयार है स्वादिष्ट लेमन ड्रिंक। आप लस्सी में भी रसगुल्ले की बची चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

35
हलवा या शीरा में डालें चाशनी

बची हुई चाशनी का इस्तेमाल आप सूजी का हलवा या खीर बनाने में भी कर सकते हैं। इसकी मिठास में आपको इलायची भी खुशबू मिलेगी। चाशनी का इस्तेमाल करने से अलग से शक्कर की जरूरत नहीं महसूस होती। एक बात का ध्यान रखें कि चाशनी को उबलते हुए दूध में ना डालें। वरना दूध फटने का खतरा हो सकता है। जब खीर या हलवा बन जाए, तो उसके बाद चाशनी का इस्तेमाल करना चाहिए। 

45
पेनकेक में चाशनी का करें इस्तेमाल

बची हुई चाशनी को हल्का गर्म करके पैनकेक, मालपुआ, शाही टोस्ट या ब्रेड पर इसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहे तो बेसन की बूंदी को चाशनी में डुबोकर स्वादिष्ट स्वीट भी तैयार कर सकती हैं। कई बार रसगुल्ले के टुकड़े चाशनी में रह जाते हैं। इन्हें आप छलनी से छानने के बाद ही इस्तेमाल करें। 

और पढ़ें: अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन वाले ये फूड्स बना देंगे आपकी डाइट सुपरहिट

55
फ्रूट सलाद या दही में मिलाएं

मीठा दही या फ्रूट सलाद हल्का मीठा खाना पसंद है, तो भी आप रसगुल्ले की बची चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से अलग से शुगर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और स्वाद भी दोगुना बढ़ जाएगा। ध्यान रखें कि चाशनी को फ्रिज में रखने के बाद ही इस्तेमाल करें।

और पढ़ें: Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावल को फेंकने की भूल न करें, सूजी मिलाकर बनाएं सुपर क्रिस्पी अप्पे

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories