
अगर आप मुंबई या बेंगलुरु जैसी बड़ी सिटी में 1 BHK फ्लैट में रह रहे हैं, तो भी उसे बेहतरीन इंटीरियर से सजा सकते हैं। भले ही आपके पास स्पेस कम हो लेकिन कुछ स्मार्ट तरीकों की मदद से छोटा घर भी बड़ा नजर आने लगेगा। बिना दीवार तोड़े आप घर को अलग-अलग जोन में भी बांट सकते हैं। ऐसा करने से घर और ज्यादा व्यवस्थित लगता है। आइए जानते हैं कि 1 बीएचके फ्लैट को बिना दीवार तोड़े अलग-अलग कैसे सजाएं।
अगर आपका किचन और लिविंग रूम साथ में ही है, तो आप उसे ग्लास के पार्टीशन से खूबसूरत दिखा सकते हैं। स्लिम फ्रेम वाला ग्लास घर को विजुअल स्पेस बनाने में मदद करता है और दोनों को अलग बांट भी देता है। आपको कम खर्चे में खूबसूरत लुक भी मिल जाएगा।
बिना पार्टिशन के फर्नीचर की सही प्लेसमेंट आपको 1BHK फ्लैट में ज्यादा स्पेस दे सकता है। सोफे को दीवार से चिपकाने के बजाय सेंटर में रखें। आप सोफे के पीछे डाइनिंग एरिया भी रेडी कर सकते हैं। आप छोटी टेबल लगाकर स्पेस क्रिएट कर सकते हैं। डाइनिंग स्पेस में फैमिली के साथ खाना खाएं और कम स्पेस को भी स्पेशियस दिखाएं।
लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया को अलग दिखाने के लिए फैंसी रग्स का यूज किया जा सकता है। सोफा सेट के नीचे एक रग का यूज करेंगी, तो दोनों एरिया अलग नजर आएंगी।
और पढ़ें: Raksha Bandhan Gift For Sister: बहन को दें 8 खूबसूरत ज्वेलरी, गिफ्ट देखते ही हो जाए
हर जोन के लिए एक की जगह अलग तरह की लाइटिंग का चुनाव करें। आप सोफे के पास फ्लोर लैंप, डाइनिंग टेबल के ऊपर पेंडेंट लाइट और वर्कस्पेस में फोकस लाइट चुनें। बिना दीवार तोड़े और बनवाएं आप अलग पार्टिशन क्रिएट कर सकते हैं।
किसी स्पेस को पूरी तरह अलग करना चाहते हैं, तो सीलिंग माउंटेड कंर्टेन आपके लिए बेस्ट च्वॉइज रहेगा। आपको परदे के फैंसी डिजाइंस रूम के इंटीरियर के हिसाब से चुनने चाहिए। जरूरत पड़ने पर पर्दे बंद करके प्राइवेसी बनाई जा सकती है।
और पढ़ें: Unused Corner Ideas: खाली पड़े कोनों को बनाएं घर की खास जगह, चुनें 5 स्मार्ट इंटीरियर आइडियाज
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.